जर्जर भवन गिरा तो गांव के लोग नहीं करने दे रहे नया निर्माण क्या है वजह
विराट24 -पुश्तैनी घर गिरा तो दंपत्ति किसी तरह से पैसे की व्यवस्था कर नया निर्माण करना चाहा तो गांव के लोग रोक लगा रहे हैं, इतना ही नहीं गांव के कुछ लोग वृद्ध परिवार के साथ मारपीट करते हैं ,जिसकी शिकायत भी पीड़ितों ने थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, दरअसल पूरा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र के गहिलवार का है। पीड़ित राम निहोर तिवारी ने बताया कि गांव के ही राज कुमार, राकेश, कैलाश नाम के ब्यक्तियों के द्वारा मारपीट की जा रही है, उसके पुश्तैनी जमीन से लोग रास्ता निकालना चाहते हैं जिसके चलते घर का निर्माण नहीं करने दे रहे है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि वर्षों पुराना पुश्तैनी आवास जो जर्जर हो चुका था गिरने के बाद वह नया बनाना चाहता है लेकिन लोग नहीं बनना देना चाह रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन कार्यवाही करें और उसे पुश्तैनी जमीन पर मकान बनवाने में मदद करें ।

