छतरपुर जिले में नहाने गये दो बालको की नदी में डूबने से मौत हो गई

छतरपुर जिले में नहाने गये दो बालको की नदी में डूबने से मौत हो गई
दरअसल यह मामला बछोन चौकी अंतर्गत ग्राम पंचमनगर मे खेत के बगल से निकली उर्मिल नदी के गाड़ा घाट पर कल दोपहर करीब 1 बजे के आसपास अमित पिता राजकुमार यादव उम्र 8 वर्ष प्रांशु पिता भग्गू साहू उम्र 8 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पंचमनगर चौकी बछोन थाना चंदला के निवासी है जहाँ दोनों बच्चे नदी मे नहाने गये थे ओर नहाते हुये चेक डेम के नजदीक पहुँच गये जहां तेज धार की वजह से बने 6 फिट गहरे गड्ढे में गिर गये जहां अंदर बनी खोंग में फस गये जिसकारण से दोनों अबोध बालको की मौके पर ही मौत हो गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है आपको बतला दें कि जब बच्चे काफी देर तक नही लोटे तो परिजनों ने दोनों बच्चो की तलाश जारी कर दी जिस पर नदी के तट पर दोनों के कपड़े व जूते मिलने पर नदी में तलाश की जहां से दोनों बच्चो के फसे होने पर लोगो की सहायता से बाहर लिकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों अबोध बालकों की मृत्यु हो चुकी थी जिस पर परिजनों द्वारा नजदीकी पुलिस को इस दुखद घटना की सूचना दी जिसपर बछोन चौकी से पुलिस ने पहुंच कर दोनों बोडियो को अपने कब्जे में लेते पंचनामा तैयार कर पी एम हेतू चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां डॉक्टर हर्षित गुप्ता ने दोनों मृतक बालको का पी एम करते हुये पाया कि दोनों बालको के ब्लाडर में पानी भरा हुआ है जिसकी जांच रिपोर्ट पुलिस को सौप दी है इसके बाद परिजनों को बॉडी सोप दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *