नशा मुक्ति को लेकर विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
खबर सतना जिले के जैतवारा से है जहां शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खुटहा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देश पर चयनित नवांकुर सेवा संस्थान द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बताया जाता है कि संचालन संस्थान के पदाधिकारियों के द्वारा आयोजन किया गया था, कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रुप से संचालित कराने में दिनेश कुमार गर्ग अमर बहादुर सिंह रवि कुमार और अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, छात्रों ने रैली निकालकर जागरूक किया वही गीत नाटक व भाषण के माध्यम से लोगों को नशा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया,।

