स्कूल बसो पर की गई चालानी कार्यवाही और एक ट्रक जप्त

7 स्कूल बसो पर की गई चालानी कार्यवाही और एक ट्रक जप्त
परिवहन विभाग द्वारा आज किए गए चेकिंग अभियान में सात स्कूल बसो के विरुद्ध चेकिंग के दरमियान चालानी कार्यवाही की गई । चेकिंग में जवा अतरैला, और रीवा में जाँच अभियान चलाया गया । आज के चेकिंग अभियान में एक ट्रक जिस पर मध्यप्रदेश शासन का 102000 ₹ का मोटरयान कर बकाया पाया गया उसे जप्त कर थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसो के विरुद्ध लगातार ज़िला मुख्यालय से दूर स्थित स्कूलों में स्कूल के बच्चों का परिवहन करने वाली स्कूल बसो की चेकिंग की जा रही है, और उनके दस्तावेज सहित फ़ास्टेड बॉक्स , स्पीड गवर्नर , आपातकालीन द्वार चेक किए जा रहे है । स्कूल संचालकों को परमिट शर्तों के अनुसार ही वाहन का परिवहन करने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *