युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
रीवा, रीवा में लड़की के साथ हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिया गया है,बताया जाता है कि देर रात लगभग 1:00 मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है , पूरे मामले की पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है ।आप को बता दे कि मऊ गंज थाना क्षेत्र में लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ सिर्फ 151 के तहत कार्यवाही की थी लेकिन उक्त वीडियो चैनलों में चलने के बाद पुलिस युवती के पास पहुंची और समझाएं दी जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और मारपीट करने वाले और उस घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले और एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने अपहरण मारपीट जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है ,पुलिस ने एक युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था ,मुख्य आरोपी पंकज त्रिपाठी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,पकड़ा गया आरोपी मऊगंज थाना क्षेत्र के ढेरा का रहने वाला है, जो शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाना चाहता था और विरोध करने पर मारपीट किया था ।
