दरिया प्लाट में उग्र आंदोलन
गेट मे जमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी

रीवा जिले के पहाड़िया दरिया प्लांट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार न मिलने की वजह से हड़ताल की गई है । लामबंद महिलाओं ने आंदोलन छेड़ दिया है और उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रही है। महिलाओं का कहना है कि प्लांट में बाहरी महिलाओं को रखा जा रहा है। आसपास के गांव की महिलाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है और ना ही महिलाओं को काम का पेमेंट दिया जा रहा है। जिसके वजह से 200 से ज्यादा महिलाएं हड़ताल पर है। महिलाएं लगातार शासन और प्रशासन से मांग कर रही हैं कि दरिया प्लांट में स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार दिया जाए। इसके साथ ही वेतन भत्ता भी नियमित रूप से दिया जाए। साथ ही जो कर्मचारी और अधिकारी दरिया प्लांट में अनियमितता फैला रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

000000
ड्यूटी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत
चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरयनी ग्राम पंचायत में एक युवक सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिला था, जिसकी पहचान दीपक मिश्रा निवासी धवइयां के रूप में हुई है, बताया जाता है कि युवक ड्यूटी कर घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया ,सड़क किनारे पड़े युवक को पुलिस की मदद से संजय गांधी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
00000000
: भाई के दोस्त ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार आरोपी गिरफ्तार
खबर रीवा जिले से हैं जहां सेमरिया थाना क्षेत्र में आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है, बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था और विगत 3 माह से किशोरी का शोषण कर रहा था ,आरोपी से तंग आकर किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है, फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी किशोरी के भाई का दोस्त है ,जिसके चलते घर आना जाना था, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी को बुआ के घर ले जाने के बहाने रास्ते मे शिकार बनाया था, फिलहाल आरोपी छोटू खान पिता सत्तार खान निवासी गुड़हा के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म जान से मारने की धमकी पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

000000
उत्तर प्रदेश से लाई जा रही नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ाई आरोपी फरार
खबर रीवा जिले से हैं जहां एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले आरोपी फरार हो गए है। पुलिस बुलेरो में लोड 14 पेटी नशीली कफ़ सिरप बरामद कर ली है, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर चालक और तस्करों की तलाश कर रही है ,पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उक्त गाड़ी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई थी, उक्त गाड़ी उत्तर प्रदेश से चाकघाट पहुंची थी जहां पहले से ही अलर्ट पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए ,तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशीली कफ़ सिरप बरामद कर ली गई है ,आरोपियों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।आप को बता दे कि पुलिस मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ती है लेकिन पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो जाते हैं, जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस तरह से पुलिस के द्वारा घेराबंदी की जाती है और आरोपी भागने में सफल हो जाते है।


00000
नगर निगम के नाले को छतिग्रस्त कर रहा है हैवी वाहन पुलिस की आँख में बंधी पट्टी
रीवा जिले में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली व्यवस्था चल रही है, साधारण आमजन के लिए पुलिस डंडा ठोकने लगती है, लेकिन वही जब मामला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त और पूंजी पतियों का आता है तो घुटने टेक देती है, ऐसा देखने को मिल रहा है सामान थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 में, जहां नो एंट्री के बाद भी हैवी वाहन से लगातार कई दिनों से सामान उतारा जाता है ,स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहन नाले के ऊपर से निकाले जाते हैं, जिससे कभी भी नाला क्षतिग्रस्त हो जाते हो सकता है और बड़ी घटना घटित हो सकती है ,दरअसल श्रीराम टाइल्स में टाइल्स लेकर आने वाले हैवी वाहनों को खुलेआम एंट्री दी जाती है जो भीड़भाड़ वाली एरिया में घुसकर टाइल्स खाली करते हैं, जगह-जगह पुलिस तैनात रहती है लेकिन पुलिस ऐसे हैवी वाहनों को देखने की बजाय आंख पर पट्टी क्यों बांधी है यह तो वही जाने लेकिन नगर निगम अमला भी इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करता जब कि कभी भी नाला क्षतिग्रस्त हो सकता है और बड़ी घटना घटित हो सकती है, आइये देखिए वीडियो किस तरह से हैवी वाहन में टाइल्स लोड नाले के ऊपर से बार-बार निकाला जाता है।
