समोसे की दुकान में बिक रही थी शराब चला बुलडोजर
-रीवा पुलिस प्रशासन के संरक्षण में लंबे समय से समोसे की दुकान में शराब बेची जा रही थी।जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों के द्वारा की गई थी, गत दिवस उक्त शिकायत नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला के पास पहुंची जहां से पुलिस अमला और आबकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो शराब की बोतलें बरामद हुई, जिसके बाद प्रशासन ने उक्त दुकान पर बुलडोजर चला दिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जोरी बाईपास का है, जहां तेजा पटेल के द्वारा आयुष समोसा नाम की दुकान संचालित की जा रही थी, चाय समोसे की दुकान की आड़ में शराब की बिक्री की जा रही थी,
