छोटे दुकानदारों को नगर निगम प्रशासन कर रहा परेशान बढ़ो पर हाथ डालने में कर रहा संकोच
– सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है ,लेकिन यह अभियान सफल नहीं हो रहा, नगर निगम प्रशासन के द्वारा छोटे दुकानदारों के खिलाफ तो कार्यवाही की जाती है लेकिन जो बड़े सप्लायर है और निर्माता है उन पर कार्यवाही नहीं की जा रही, जिसके चलते छोटे व्यापारियों पर आक्रोश है,, पूरे मामले को लेकर नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि वह चाहते है कि पॉलीथिन का निर्माण बंद हो जाए उन्हें आज ही जानकारी मिली है की बड़े दुकानदार उपयोग कर रहे है और बाजार में पॉलिथीन बिक्री हो रही है, निश्चित तौर पर छोटे व्यापारियों से जानकारी लेकर कि कहां से पॉलिथीन आती है उन पर भ कार्यवाही का निर्देश देगे, वहीं छोटे व्यापारियों ने कहा कि हम लोग छोटी मोटी दुकान चलाकर भरण पोषण करते हैं जिसमें चलानी कार्यवाही की जाती है जबकि बड़े दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है।
