जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

सिंगरौली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हुई है। इसका वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे मारे। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो पट्टीदारों के बीच हुई खूनी झड़प में छह लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 4 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। 2 आरोपी फरार हैं, 2 अस्पताल में भर्ती हैं।सिंगरौली जिले के झखरावल गांव निवासी राजेंद्र शाह और रमेश शाह का बृजेश द्विवेदी व उनके परिवार के लोगों से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में राजेन्द्र के सिर में गम्भीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतक राजेन्द्र शाह के परिजनों ने एसपी को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस के सामने ही आरोपियों ने मारपीट की है। जांच कर रहे देवसर के जियावन थाने के एसआई एनपी तिवारी ने कहा कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे बंद था, इसलिए फुटेज नहीं मिल पाया हैइस मामले में सिंगरौली जिले के उपकप्तान शिव कुमार वर्मा ने कहा कि जमीनी विवाद में राजेंद्र शाह की मौत हो गई है। इस मामले में 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिसमें से 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 2 आरोपी अभी फरार हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे और 2 लोग अस्पताल में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *