युवक को निर्वस्त्र कर मारपीट मामले में युवक पर अपहरण का मामला दर्ज
रीवा -विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पहले युवक को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया ,यह कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर की गई है. हालांकि पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच की बात कह रही है, आपको बता दें कि विश्वविद्यालय थाने के मुराई तालाब के समीप एक युवक को कुछ लोगों के द्वारा निर्द्वायता पूर्वक निर्वस्त्र कर पीटा गया था ,वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था, जबकि आरोपी पक्ष ने न्यायालय में परिवाद दायर कर बताया कि उक्त युवक ने लड़की को अगवा कर ले जा रहा था, न्यायालय मामले की सुनवाई करते हुए विश्वविद्यालय थाना पुलिस को युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है, बताया जाता है कि घटना दिनांक को युवक लड़की को झांसा देकर अपने साथ ले जा रहा था ,पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में लगी है ,फिलहाल आरोपी अमन गुप्ता निवासी रघुनाथगंज फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।