मछली मार्केट का कारोबार चौपट दुकानदारों ने प्रशासन को दी चेतावनी
विराट24 -रीवा नगर निगम का खन्ना चौराहा लंबे समय से मछली बाजार के लिए जाना जाता था, जहां खरीददारों की खासा भीड़ एकत्र होती थी और आवागमन बाधित होता था ,नगर निगम के द्वारा उक्त मछली बाजार को कनोडिया पेट्रोल पंप सिविल लाइन के पास शिफ्ट कर दिया गया, जहां निगम के द्वारा दुकानें भी आवंटित की गई ,लेकिन इस नवनिर्मित मछली बाजार में कारोबार करने वाले व्यापारियों पर संकट आ गया है।मछली कारोबारियों ने बताया कि उन्हें नवीन मछली बाजार में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन कुछ राजनीतिक पहुंच के लोग आज भी खन्ना चौराहे में मछली की दुकान लगाते हैं ,जिसके चलते ग्राहक झिरिया स्थित मछली बाजार खरीदारी करने नहीं आते। जिसके चलते उनका कारोबार चौपट हो गया है ,दुकानदारों ने कहा कि अगर नगर निगम खन्ना चौराहे में संचालित मछली बाजार को बंद नहीं कराता तो स्थानांतरित होकर आए व्यापारी भी खन्ना चौराहा में अपनी दुकान खोलेंगे ,कारोबारियों ने मांग की है कि पुराने मछली बाजार को बंद कराकर सभी को झिरिया शिफ्ट किया जाए या उन्हें भी खन्ना चौराहे में जाने की अनुमति दें।
