गुढ़ शराब दुकान ठेकेदार करा रहा पैकारी -वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश सरकार के आदेश के बाद रीवा जिले का पुलिस प्रशासन जिले को नशा मुक्त करने का अभियान चला रखा है, वही गुड़ शराब दुकान ठेकेदार गली-गली शराब बिकवा रहा है, एक ऐसा ही वीडियो शराब दुकान का वायरल हो रहा है जहां बुलेरो में शराब लोड की जा रही है ,बताया जाता है कि यह शराब अन्य ठेकेदारों के क्षेत्रों में पहुंचा कर गली-गली पैकारी कराई जाती है, हालांकि ऐसा नहीं है कि पैकारी बिना पुलिस की सह से की जा रही हो,स्थानीय लोगो की माने तो स्थानीय पुलिस से सांठगांठ कर ही ठेकेदार के द्वारा शासन और प्रशासन के अभियान का पलीता लगाया जा रहा है ,उक्त वीडियो गुढ़ कम्पोजिट मदिरा की दुकान का बताया जाता है ,ठेकेदार के द्वारा गुढ़ बाईपास सहित कोलान मुहल्ले में संचालित जे०बी०बी० कंम्पनी के ठेकेदार के द्वारा गुढ़ पुलिस से साठ गांठ वरिष्ठ अधिकारियों की आंख में धूल झोंक रहा है। बताया जाता है कि इसी ठेकेदार की महासव में भी दुकान हैं, जिनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर रीवा शहर के सीमावर्ती इलाकों में भी जमकर पैकारी हो रही है ,वहीं स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग अपनी आंख में पट्टी बांध रखी है ।आप भी देखिए किस तरह से बुलेरो में शराब लोड कर शराब पहुंचाई जा रही है और शासन प्रशासन के अभियान में पलीता लगाया जा रहा है।