विराट24- -रीवा जिले से पशु तस्करी का कारोबार बदस्तूर जारी है, रीवा जिले के गढ़ ,हनुमना मऊगंज,मंनगवा थाना क्षेत्र से जहां जानवरों को भरकर यूपी नागपुर भेजा जाता है ,वही सेमरिया थाना क्षेत्र से गोवंश के साथ-साथ भैंसों की सप्लाई उत्तर प्रदेश और नागपुर की जाती है। लगातार पसु तस्करी की सूचना के बाद हमारे प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तो सेमरिया थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में ट्रक क्रमांक यूपी 71 एटी 6474 और यूपी96 एटी 6367 में जानवरों को लोड किया जा रहा था, हालांकि रिकॉर्डिंग करते देख ट्रक चालक मौके से भाग निकले, जब उक्त मामले की जानकारी सेमरिया पुलिस को दी गई तो पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। आइए आपको दिखाते हैं किस तरह से पशु तस्कर गांव की तंग गलियों में बड़े वाहनों को खड़ा करते हैं ,जहां से इनके दलाल पशु लोड करवाते है।जिन्हें कटने के लिए भेजा जाता है ।माना जा रहा है कि इन्ही पशु तस्करों के द्वारा भेड़ बकरियों की चोरी भी की जाती है जिन्हें पुलिस नहीं पकड़ पा रही है।


