वेयरहाउस मैं कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने जांच की की मांग
रीवा-चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौआढान में संचालित वेयरहाउस में एक कर्मचारी के सीने में अचानक दर्द उठा और वह तड़फने लगा ,जिसकी जानकारी उसके साथियों के द्वारा वेयर हाउस कारपोरेशन में ही काम करने वाले उसके चाचा को दी गई ,और आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ,घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जाती है। श्रमिक अंकित मिश्रा नईगढ़ी थाना क्षेत्र के कोट का रहने वाला है ,जिसका चाचा पंकज मिश्रा भी वेयर हाउस कारपोरेशन में कार्य करता है ,उसी के अंडर में भतीजा वेयरहाउस में काम कर रहा था,चाचा पंकज मिश्रा ने बताया कि 5:30 बजे वेयरहाउस के साथी कर्मचारियों ने उसे सूचना दी कि अंकित के सीने में दर्द है जब तक वह पहुंचा और अस्पताल के लिए लेकर निकला लेकिन रास्ते में मौत हो गई, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को मोर्चरी में रखा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी हो पाएगी कि श्रमिक की मौत किन कारणों से हुई है,