मासूम की मौत पर ननिहाल वालों ने पिता से की मारपीट जमकर हंगामा
रीवा- गांधी मेमोरियल अस्पताल में 10 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, मौत की जानकारी लगते ही ननिहाल वालों ने जमकर हंगामा किया और पिता पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया, दर्शल गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह देवलोडद थाना क्षेत्र में हुआ था ,जिस के ससुराल वाले शुरू से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिसका मामला महिला थाने में चल रहा था ,गत दिवस मासूम की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां उसकी मौत हो गई, मौत के बाद ननिहाल वालों को जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पिता पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया, मरचुरी में ननिहाल वालो ने हंगामा करते हुए बताया कि पहले भी वह धमकी दे चुका था