प्रेमी के साथ मिलकर बहु ने ससुर को उतारा था मौत के घाट
रीवा- प्रेम प्रसंग के चलते विधवा बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वृद्ध ससुर को मौत के घाट उतार दिया था, घटना बिछिया थाना क्षेत्र के भट्टलो गांव में हुई थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही थी, पुलिस अपने सूत्रों से जानकारी जुटाने के बाद नतीजे पर पहुंची और आरोपी नीता कॉल और उसके प्रेमी सुनील कोल पिता दशरथ कॉल निवासी भट्लो को गिरफ्तार कर लिया, दर्शल विगत दिनों घर के बाहर ओसारी में सो रहे वृद्ध राममिलन कॉल उर्फ ठेकेदार की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी, जिस वक्त हत्या की गई थी उसकी विक्षिप्त बेटी भी उसके साथ सो रही थी, पुलिस को शुरू से ही बहू पर शंका थी ,लेकिन साक्ष्य जुटाने में पुलिस लगी रही और मौका मिलते ही गिरफ्तार कर लिया, पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी सुनील कॉल जिले से बाहर चला गया था, जिसके आने का पुलिस इंतजार कर रही थी, वापस आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। आइए सुनाते हैं पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने क्या जानकारी दी है।