मंदिर परिसर में अतिक्रमणकारियों ने किया कब्जा

मंदिर परिसर में अतिक्रमणकारियों ने किया अबैध कब्जा. फैला रहे गंदगी. श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों करना पड़ता है सामना *

रीवा नवरात्रि के पावन महीने मे मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है ऐसे में मंदिर परिसर में कुछ अतिक्रमणकारियों के द्वारा अवैध कब्जा करके गंदगी फैलाने का काम किया जा रहा है मामला रीवा जिले के हनुमना तहसील अंतर्गत खटखरी ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 का है जहां नेशनल हाईवे के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में अतिक्रमणकारियों के द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया है और मंदिर परिसर में गंदगी फैलाई जा रही है जिस पर शिकायतकर्ता के द्वारा कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है।

– खटखरी ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित शिव मंदिर परिसर में दो व्यक्तियों के द्वारा भूमि नंबर 3609 पर अवैध निर्माण कर लिया गया है जिस पर मंदिर परिसर में मल मूत्र सहित कई प्रकार की गंदगी फैलाई जा रही हैं जिस कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वही इस संबंध में स्थानीय निवासियों के द्वारा रीवा कलेक्टर से लेकर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों के द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण शिकायतकर्ता दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर है।- शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा है एवं राजनैतिक दबाव में आकर स्थानीय प्रशासन मंदिर परिसर से अतिक्रमण नहीं हटा रहा है जबकि शिकायतकर्ता के द्वारा जब बार-बार शिकायत की गई तो पटवारी को भेजकर जमीन की नाप करवाई गई थी जिस पर पटवारी के द्वारा यह बताया गया था कि उक्त भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है जो कि मंदिर परिसर की भूमि है बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा अभी तक किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

– कार्यवाही ना होने की वजह से स्थानीय निवासियों सहित शिकायतकर्ता दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर हो रहे है जबकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द अतिक्रमण नहीं हटा वह लोग सड़क पर आने को विवश हो जाएंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *