कार का शीशा तोड़कर नगदी से भरा बैग चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
एंकर- अमाहिया थाना पुलिस द्वारा कार के अंदर से पैसे से भरा बैग चुरा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दरअसल मामला एसजीएमएच बेसमेंट पार्किंग में खड़े कार का है।जिसके कांच तोड़कर रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले जाने वाले आरोपी पप्पू उर्फ़ रावेन्द्र सिंह पटेल पिता लल्लू सिंह पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी बाणसागर कालोनी थाना समान को गिरफ्तार किया गया है। जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया है। बताया जाता है कि बैग में ₹25000 नकदी और जरूरी कागजात रखे हुए थे जिसे बदमाश ने चोरी कर लिया था पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया