पूर्व सरपंच ने अपहरण कर हत्या करने के प्रयास का लगाया आरोप

लापता सरपंच के मिलने के बाद समाज के लोगों ने अपहरण का लगाया आरोप

पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

-रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र से गत दिवस पूर्व सरपंच राघव दास कुशवाहा निवासी बरेती कला थाना पनवार लापता हो गया था, हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही लापता सरपंच को बरामद कर लिया था, सरपंच अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और सचिन तिवारी निवासी गढ़वा तथा उसके अन्य साथियों के ऊपर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है ,रामदास ने बताया कि उसका अपहरण खटपटिया एवं डगडइया के बीच मुख्य रोड से किया गया था ,बताया जाता है कि रामदास ग्राम पंचायत बरेती कला का 2015 से 21 तक सरपंच था और वर्तमान में किराने की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा है ,पूर्व सरपंच ने बताया कि जब अपने दुकान में काम करा रहा था तभी सचिन तिवारी निवासी गढ़वा रजनीश शुक्ला निवासी डोढो दुकान पहुंचे थे और गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी और उन्हीं के द्वारा अपहरण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *