रीवा का शातिर बदमाश कटनी में दे रहा था चोरी की वारदात को अंजाम आधा सैकड़ा चोरियों का खुलासा
एंकर -रीवा के शातिर बदमाश को कटनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,जिसने 2 दर्जन से अधिक बाइक चुराकर अलग-अलग जिलों में बेची है ,आरोपी को लेकर कटनी पुलिस रीवा पहुची है जिसने बड़ी संख्या में चोरी की बाइक बरामद की है ,कुछ बाइकों को आरोपी ने काटकर उनके पार्ट बेच दिए थे ,उसकी निशानदेही पर अलग-अलग गांव में वाहनों को बरामद कर रीवा लाया जा रहा है, सूत्रों की मानें तो शातिर बदमाश अकेले कटनी जिले से 2 दर्जन से अधिक बाइक चोरी की है ,आरोपी ने पुलिस को बताया है कि सुबह इंटरसिटी से कटनी जाता था और दिन में ही एक बाइक लेकर रीवा आजाता था, कई साल से इस तरह चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था, कटनी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने एक दो नहीं बल्कि पूरी आधा सैकड़ा चोरी करना स्वीकार किया है ,आरोपी ने सारी गाड़ियां रीवा सीधी के अलग-अलग स्थानों में बेची है, आरोपी को लेकर 4 वाहनों में कटनी पुलिस की टीम रीवा पहुंची है अभी तक आरोपी की निशानदेही पर दो दर्जन बाइक बरामद कर ली है ,जो उसने हनुमना मऊगंज थाना क्षेत्रों में बिक्री की थी ,आरोपी को लेकर पुलिस गांव गांव घूम रही है ,जहां भी उसने गाड़ी बेची है उन सभी को जप्त कर रही है, 4 बाइक तो उसने काट दी थी जिसके पार्ट्स बरामद हुए हैं ,आपको बता दें कि पलक झपकते ही बदमाश बाइक चोरी कर लेजाते हैं और पुलिस जांच पड़ताल करती रह जाती है रीवा से भी जो बाइक चोरी हो रही है उसमें माना जा रहा है कि सतना कटनी सिंगरौली इलाहाबाद के चोर शामिल होते हैं, जो चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते हैं,अब देखने वाली बात यह है कि रीवा पुलिस भी कुछ इस तरह के बदमाशों की तलाश करती है या रीवा जिले के लोग इसी तरह से चोरी की घटनाओं के शिकार होते रहेंगे।