रीवा जिले में कुकुरमुत्ता की तरह फैले कोचिंग सेंटर भ्रमित कर छात्रों के साथ कर रहे ठगी
एंकर -रीवा जिले में कोचिंग इंस्टिट्यूट के नाम पर जमकर ठगी की जा रही है ,खुद कॉलेजों की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास न करने वाले आईएएस आईपीएस बना रहे है ,लुभावने वादे और तामझाम फैलाकर अभिभावकों की मोटी कमाई अपनी तिजोरी में भरने के अलावा इनके द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा, आज कंपटीशन के समय जहां हर व्यक्ति अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है उसी का नाजायज फायदा उठाते हुए अनुभवहीन शिक्षकों के द्वारा कोचिंग दी जाती है ,,आए दिन पत्रकार वार्ता कर तो कभी होल्डिंग में टॉपर छात्रों की झूठी लिस्ट दिखाकर अपने यहां का छात्र बता कर भ्रमित किया जा रहा है ,अगर इन कोचिंग सेंटरों की प्रशासन जांच करें तो ना तो इनके रजिस्ट्रेशन है ना ही किसी प्रकार की व्यवस्था, इसके बावजूद हजारो की संख्या में इनके कोचिंग सेंटरों में छात्रों की भीड़ एकत्र होती है, एक कोचिंग संचालक के द्वारा पत्रकार वार्ता की गई जिनके द्वारा बड़े-बड़े वादे किए गए कि गरीबों और निर्धन छात्रों को निशुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था है, जबकि आपको बता दें कि किसी भी प्रकार से ना तो फीस में छूट दी जाती है और ना ही इनके संस्थानों में गरीबों के बच्चों को शिक्षा मिल रही ,आइये सुनते कोचिंग सेंटर संचालक किस तरह से लुभावने वादे कर छात्रों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।