रीवा 28 सितंबर 2022. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं में लम्पी चर्मरोग को लेकर जिले में रोग के फैलाव की आशंका एवं पशुधन हानि की संभावना को देखते हुए पशुधन हानि की रोकथाम के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं।
कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि किसी व्यक्ति या संस्थान द्वारा गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं का परिवहन वाहन या व्यक्तिगत पैदल रूप से जिले की सीमा में प्रतिबंधित किया गया है। संक्रमित क्षेत्र से 10 किलो मीटर परिधि में पशु विक्री एवं बाजार पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। संक्रमित क्षेत्र के अन्य आसपास के क्षेत्र में गौ-भैंस वंशीय पशुओं की आवाजाही प्रतिबंधित की गयी है। संक्रमित पशुधन मालिक संक्रमित पशुओं को अपने संसाधन से पेयजल उपलब्ध करायेंगे वे संक्रमित पशुओं को पेयजल के लिए सार्वजनिक जल स्त्रोतों में नहीं ले जाय। गौशाला संचालक एवं गौसेवा से संबंधित संस्थान द्वारा संक्रमित पशुओं के उपचार के लिए संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखना होगा।
रोग नियंत्रण के लिए पशुधन आश्रय स्थलों में विसंक्रमण, मक्खी मच्छर के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया जाय। इसके लिए नगर पालिक निगम रीवा, समस्त नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया तथा डेंगू के लार्वा नष्ट करने के लिए फॉगिंग एवं कीटनाशक स्प्रे करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पशु आश्रय स्थलों पर भी फॉगिंग एवं कीटनाशक का छिड़काव किया जाय। उन्होंने आदेश दिया है कि पशु मृत्यु की स्थिति में संबंधित नगरीय निकाय या ग्राम पंचायत गहरा गढ्ढा खोदकर चूना एवं नमक डालकर शवों का निष्पादन करें। शव निष्पादन स्थल जल स्त्रोत एवं आवादी से दूर हो। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध का दोषी होगा और उसे विधि के प्रावधानों से दण्डित किया जायेगा।
फोटो निर्वाचक नामावली में 18-19 आयु वर्ग के समस्त मतदाताओं का नाम जोड़े
रीवा 28 सितंबर 2022. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक फोटो निर्वाचक नामावली में 18-19 वर्ष के समस्त मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान चलाया जाय। इस अभियान के अन्तर्गत 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम जोड़ने का अभियान बीएलओ के माध्यम से चलाया जाय। जिनकी आयु दिनांक एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो चुकी है उन शत-प्रतिशत मतदाताओं का नाम जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम जोड़ने के कार्य की समीक्षा में पाया गया है कि अभी इन युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत नाम नहीं जुड़े हैं। रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया के आकड़ों के अनुसार राज्य के कुल 18-19 आयु वर्ग के व्यक्तियों का प्रतिशत कुल जनसंख्या का 2.6 प्रतिशत होता है। इसके अनुसार संबंधित जिले की अनुमानित जनसंख्या के अनुपात से 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की 2.6 प्रतिशत संख्या ली गयी है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि जिले में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम फोटो निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक अभियान चलाये। क्रमांक-394-3245-मिश्रा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने लम्पी रोग से पीड़ित पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण के लिए 43 पशु चिकित्सा अधिकारियों की लगायी ड¬ूटी
रीवा 28 सितंबर 2022. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनोज पुष्प ने गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं में लम्पी चर्मरोग के फैलाव की आशंका को देखते हुए पीड़ित पशुओं के त्वरित उपचार एवं टीकाकरण के लिए पशु चिकित्सा विभाग के 43 अधिकारियों की ड¬ूटी लगायी है। कलेक्टर ने कहा है कि गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं में लम्पी चर्मरोग की पुष्टि हुई है तथा जिले में भी इस रोग के फैलाव की आशंका है। रोग के अत्यधिक संक्रामक होने तथा रोग उद्धेद की स्थिति में पशुधन हानि की संभावना है। कलेक्टर ने कहा कि लम्पी चर्मरोग एक विषाणु संक्रामक रोग है यह रोग गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं के संपर्क में आने से मक्खी मच्छरों द्वारा पशुओं के काटने से बहुत तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार रोग नियंत्रण हेतु जिले में जिला स्तरीय तथा विकासखण्ड स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। रोग की रोकथाम नियंत्रण, सैंपल एकत्रीकरण पीड़ित पशुओं के त्वरित उपचार एवं टीकाकरण के लिए उक्त टीम जिम्मेदार होगी।
कलेक्टर ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम में रीवा जिले के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. निशा पटेल टीम की प्रभारी होगी। इस टीम में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. निधि वर्मा, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी विनोद द्विवेदी एवं श्रीमती प्रतिमा रावत को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड रीवा के लिए खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वायपी सिंह टीम के प्रभारी होंगे। इस टीम में डॉ. एसडी पाण्डेय, डॉ. नरेन्द्र सिंह तोमर, अनिल कुमार मिश्रा तथा सीतेन्द्र सिंह राय को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह टीम के प्रभारी होंगे। इस टीम में डॉ. जेपी सिंह, डॉ. एसपी पाण्डेय, डॉ. पुष्पराज सिंह एवं अशोक सिंह को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड सिरमौर के लिए खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन तिवारी को टीम का प्रभारी बनाया गया है। टीम में डॉ. अनुज प्रताप सिंह, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, जीतेन्द्र सिंह एवं लालबहादुर सिंह को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड गंगेव के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी नईगढ़ी डॉ. जेपी त्रिपाठी को टीम का प्रभारी बनाया गया है। टीम में जीपी पटेल एवं रामचरण प्रजापति को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड मऊगंज के लिए खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएल साकेत को टीम का प्रभारी बनाया गया है एवं डॉ. सुनील कुमार यादव, अशोक मिश्रा, प्रवीण शर्मा को टीम में नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड हनुमना के लिए खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गुप्ता को टीम का प्रभारी बनाया गया है। इस टीम में लालमणि शुक्ला, बीके सिंह