मुख्यमंत्री जन सेवा आभियान के तहत अयोजित हुआ कार्यक्रम*
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि समाजसेवी बीडी पाण्डेय रहे*
रीवा जिले के जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहगढ़ में मुख्यमंत्री जन सेवा आभियान के तहत 17 सितंबर 2 अक्टूबर तक एक विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसमें केन्द्र और राज्य सरकारें द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित लोगो को जोड़ने का काम किया जाएगा जिससे हर गरीब को इसका लाभ मिल सके यह सरकार की पूर्ण मंशा है इसी कडी में जवा जनपद के ग्राम पंचायत लोहगढ़ में जन सेवा आभियान के तहत कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी बीडी पाण्डेय रहे कार्यक्रम के प्रभारी और संचालक सरपंच प्रतिनिधि राजेश अग्निहोत्री रहें सबसे पहले महापुरुषों के तस्वीरों में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया उसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया वही कार्यक्रम में लोगो को सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और वंचित लोगो को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया समाजसेवी VD पांडेय ने लोहगढ़ पंचायत में विभिन्न योजनाओं के लिए ग्रामीणों के आवेदनों का मुआयना किया एवं ग्राम वासियों से योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया
000000
जिले में कोरोना से हुई मौत क्या फिर कोरोना दे रहा दस्तक
रीवा जिले में किशोरी की कोविड-19 से मौत हुई है, लंबे समय के बाद किसी की कोविड-19 से होने की घटना हुई है, दर्शल संजय गांधी अस्पताल के कोविड-19का उपचार करा रही किशोरी की मौत हो गई, किशोरी शाहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जिसे उपचार के लिए 16 सितंबर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, किशोरी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसका कोविड-19 गहन इकाई वार्ड में उपचार किया जा रहा था, जिसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई, कोविड-की गाइड लाइन के अनुसार किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया है, आपको बता दें कि कोविड-वैक्सीन आ जाने के बाद कोविड-19 प्रभाव कम हुआ है लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है, शासन प्रशासन के द्वारा बूस्टर डोज के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं अभी भी कोरोन से सतर्क रहने की आवश्यकता है। और बूस्टर डोज लगावाना अनिवार्य है।
000000
खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष के लिए अनुबंध नहीं करेंगे वेयरहाउस संचालक
शासन की नीति का कर रहे विरोध
रीवा- जिले के वेयरहाउस संचालकों ने शासन की नीति का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर और रीवा विधायक को ज्ञापन सौंपा है, संचालकों ने मांग की है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा जो नीति बनाई गई है उसका विरोध करते हैं, 21 सितंबर को जारी की गई खरीफ विपणन वर्ष 2022 -23 की भंडारण नीति को अपने खिलाफ बताते हुए कहा कि नई नीति के तहत गोदाम किराया पचासी रुपए पर मेट्रिक टन से घटाकर 35 और 40 किया गया है जबकि गोदाम निर्माण गोदाम के संसाधन गोदाम का बीमा तथा गोदाम के संचालन में लगने वाले ब्याज में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अपनी मांगों को लेकर वेयरहाउस संगठन के अध्यक्ष पीएल अवस्थी कें नेर्तत्व में एक डेलिकेट मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर नीति में संशोधन नहीं किया गया तो सभी संचालक आगामी खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष के लिए कोई भी ऑफर का अनुबंध नहीं करेंगे ।
00000
हायर सेकेंड्री विद्यालय के शिक्षक का छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल
रीवा -जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल खजुहा कला में शिक्षक संदीप भारती के द्वारा कक्षा 8 के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद रीवा एसपी नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए है।मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी ने बताया की वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया है , शिक्षक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और जानकारी जुटाई जा रही है, आखिर शिक्षक ने स्टूडेंट के साथ क्यों मारपीट की है, वही बताया जा रहा है कि जिस शिक्षक ने स्टूडेंट के साथ मारपीट की है वह उसका रिश्तेदार भी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
0000
_ग्राम पंचायतों की हालत बद से बदतर पंचायतों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा विकास_
रीवा जिले तहसील सेमारिया की ग्राम पंचायत में कागजों में तो विकास की गंगा बहा दी गई है पर जमीनी स्तर पर देखा गया तो सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है पंचायतों में विकास के नाम पर चुना लगाया जा रहा है, जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में सरपंच और सचिव एवं रोजगार सहायक ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम पंचायत विकास के लिए कई योजनाओं को चलाकर विकास की गंगा बहाने में लगे है बही ग्राम पंचायत बरौ के सचिव और सरपंच एवं रोजगार सहायक विकास को पलीता लगाते नजर आ रहे है ,ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला बरौ का सामने आया है जहा पर कागजों पर तो विकास की गंगा बहा दी हे पर जमीनी स्तर पर कुछ और ही नजारा दिखाई दिया ,सड़क मेड बंधान तालाब निर्माण और अन्य कार्य पर पानी बहता दिखाई दे रहा है। पी सी सी करीब 200 मीटर सड़क निर्माण कराए जाने के बाद बाकी सड़क का निर्माण न होने से बरौ के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जी हां आप को बता दें बरौ मुख्य मार्ग से यह रोड़ कुल्लू प्रधानमंत्री मंत्री रोड़ में मिल जाती है डेढ़ किलोमीटर के लगभग इतनी खराब है कि लोग मोटरसाइकिल और साइकल से नहीं जा सकते,यंहा तक लोग पैदल नहीं चल सकते है ,जबकि इसी रोड से बच्चे स्कूल जाते हैं और कुछ ही दूर में शासकीय विद्यालय है तस्वीर के माध्यम से देख कर अनुमान लगाया जा सकता है जबकि इस विद्यालय में कई गांव जुड़े हुए हैं अगर शुकवार के छात्र या व्यक्ति को इस विद्यालय में जाना है दूरी दो-तीन किलोमीटर की है लेकिन उस व्यक्ति को 20 किलोमीटर के चक्कर लगाने पड़ेंगे जबकि लोकसभा सांसद जनार्दन मिश्रा एवं सभी क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का