सेंध लगाकर घुसे बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चुराया

बैग छीनकर भागे बदमाश नगदी और जरूरी दस्तावेज चोरी

विराट24न्यूज़ ,रीवा। बाइक सवार का बैगछीन कर अज्ञात बदमाश भाग निकले, जिसकी जानकारी होने पर शोर-शराबा किया तो आसपास के लोग पहुंचे लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ किया और जब कहीं जानकारी नहीं हुई तो पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है ।घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के चौक मोड की बताई जाती है। पीड़ित सोमनाथ पांडेय पिता तेज प्रताप निवासी बेलहा की शिकायत पर पुलिस ने एफ आईआर दर्ज की है। बताया जाता है कि बाइक सवार दोपहर करीब 2:30 बजे मऊगंज से घर की तरफ जा रहा था ,जैसे ही चाक मोड़ के पास पहुंचा उसका बैग चोरी हो गया, बैग में 20,000 नगदी बैंक से संबंधित दस्तावेज रखे हुए थे जो बदमाश चुरा ले गए।

0000000

सेंध लगाकर घुसे बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर और नकदी चुराया सोहागी थाना क्षेत्र के बुदामा गांव की घटना

विराट24न्यूज़ रीवा ।परिवार घर में सोता रहा और बदमाश घर के पीछे की दीवार तोड़ कर अंदर घुसे और सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पार कर दिया । घटना की जानकारी सुबह हुई जब घर के पीछे सामान बिखरा मिला। घटनास्थल से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। पीड़ित राकेश सिंह पटेल पिता राज बिहारी पटेल निवासी बुदामा की माने तो बदमाशों ने लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। बताया जाता है कि जिस कमरे में सामान रखा था उसी के पीछे की दीवार तोड़कर बदमाश घुसे और बक्सों को उठा ले गए, जिनसे सोने चांदी के जेवर चुराने के बाद बाकी सामान को वहीं पर फेंक दिया ।परिजनों ने शंका व्यक्त की है कि कोई जानकार व्यक्ति ही चोरी की वारदात को अंजाम दे सकता है, जिस कमरे में चोरी की घटना घटित हुई है उसके दूसरे कमरे में ही परिवार के लोग सो रहे थे, जिन्हें कानों कान भनक नहीं लगी और बदमाश सीधे भंडार ग्रह में घुसे और सोने चांदी के जेवर पार कर दिया ।फ़िलहाल सोहागी पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

000000000
गांजे के साथ आरोपी पकड़ाया

विराट24न्यूज़ रीवा ।पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों के अवैध परिवहन बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेमरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ,जिसके कब्जे से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 9000 बताई जाती है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार गर्ग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लेन गांव में अभय राज सिंह पिता मंगल देव पटेल गांजे की बिक्री करता है । सूचना मिलते ही पुलिस ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी के घर दबिश दी जहां 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

000000

बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते युवक गिरफ्तार

पिस्टल के साथ धारदार बका बरामद

विराट24न्यूज़, रीवा। जिले में लगातार अवैध हथियार बरामद होने का सिलसिला जारी है ।बताजा मामला मंनगवा थाना क्षेत्र का है। जहां 32 राउंड की पिस्टल 10 नग जिंदा कारतूस और एक लोहे के बका के साथ आरोपी को पकड़ा गया है । जिसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है । बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर मामले पंजीबद्ध है ।मिली जानकारी के अनुसार मंनगवा थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति धारदार बांका और पिस्टल लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम में घेराबंदी कर मनगवां थाना क्षेत्र के पिपरवार के रतहरी तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया । आरोपी बिना नंबर की पल्सर गाड़ी से किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था, पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो 32 एमएम की पिस्टल और10 जिंदा कारतूस के साथ धारदार बका बरामद हुआ। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान दीपक पटेल पिता सत्य प्रकाश पटेल उर्फ सत्यनारायण उर्फ बनवारी पटेल निवासी पिपरवार थाना मंनगवा वर्तमान में सरदार पटेल नगर इटौरा थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में रहता है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में ग्रह ग्राम पहुंचा था ,पकड़े गए आरोपी से तीन मोबाइल 32 बोर की पिस्टल बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ जिले के कोतवाली और विश्वविद्यालय थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *