रेलवे पार्किंग में खड़ा ऑटो चोरी
virat24, रीवा । रेलवे स्टेशन में यात्री लेने पहुंचे ऑटो मालिक के उस समय होश उड़ गए जब लौटकर अड्डे पर पहुंचा तो उसका ऑटो नही मिला। आसपास तलाश करने के बाद जब कहीं ऑटो का सुराग नहीं लगा तो थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार शिवम गुप्ता पिता गुलाब गुप्ता निवासी विंध्यविहार कॉलोनी थाना चोरहटा रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर बस स्टैंड छोड़ रहा था,बिगत दिनों ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां पार्किंग में खड़ा कर यात्रियों की तलाश में चला गया। लौटकर आए तो ऑटो क्रमांक एमपी17 आर 6842 नदारत था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है।
000000000
फैक्ट्री के अंदर से स्टॉपर और लोहा चोरी
virat24, रीवा । अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सुपरवाइजर के द्वारा स्टॉपर और लोहे के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं ,जिनके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस सिक्योरिटी ऑफिसर इंद्र बहादुर सिंह पिता सभापति सिंह निवासी चरखारी थाना जमोडी जिला सीधी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। सुरक्षाकर्मियों की माने तो भानु कोल अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । बताया जाता है कि बदमाशों ने लोहे के टुकड़े और स्टाफ पर लगभग 20,000 कीमती सामान चुरा ले गए, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
000000000
सेंध लगाकर घुसे बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर और नकदी चुराया गढ़ थाना क्षेत्र के कैथा गांव में हुई घटना।
virat24, रीवा। जिले में चोरी की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन बदमाश सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजी घटना गढ़ थाना क्षेत्र के कैथा गांव की है ,जहां दीवार तोड़कर घुसे बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित पडीवार को सुबह जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने के बाद जब कहीं सुराग नहीं लगा तो थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश विश्वकर्मा पिता मंगल दिन विश्वकर्मा निवासी कैथा के आवास के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर घुसे बदमाशों ने सोने की लॉकेट, चांदी के पायल, करधन ,5000 नगदी सहित लगभग 40,000हजार कीमती सामान चुरा ले गए।
00000000000
अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत जहर सड़क दुर्घटना और करंट लगने से हुई मौत।
virat24 ,रीवा । संजय गांधी अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे 4 व्यक्तियों की मौत हो गई । पुलिस ने सभी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मार्ग डायरी संबंधित थानों को भेजी गई है । पहली घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के तुलसी नगर की है। जहां ससुराल आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई ।बताया जाता है कि पंकज वर्मा पिता सीताशरण शर्मा उम्र 27 वर्ष विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के तुलसी नगर अपने ससुराल आए थे ,जहां बिजली सुधारते समय करंट की चपेट में आ गया ,आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,मृतक रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का रहने वाला था ,जिसकी ससुराल में करंट लगने से मौत हो गई। दूसरी घटना सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी के अनुसार सोनिया साकेत पति छोटेलाल साकेत पारिवारिक करण के चलते 4 सितम्बर को अज्ञात जहर का सेवन कर लिया था, घटना की जानकारी के बाद परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया था, 1 सप्ताह तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। तीसरी घटना भी सीधी जिले के उमरी गांव की है, मिली जानकारी के अनुसार राहुल साकेत पिता जय लाल साकेत उम्र 25 वर्ष मोटरसाइकिल से बाजार गया था ,लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया ,जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया , जहां से चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई ।चौथी घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव की है, जहां रोहित साकेत पिता अशोक साकेत उम्र 17 वर्ष को किसी अज्ञात जहरीले कीड़े ने काट लिया था ,जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया थ जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
000000000
चंदन चोरी के आरोपी गिरफ्तार पेड़ काटने के औजार बरामद
virat24,रीवा।किला परिसर स्थित चंदन के पेड़ काटकर चोरी के लिए बैद्य बाबा के बगीचे में एकत्रित चोर मण्डली को सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी के औजारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लड़के बैद्य बाबा के बगीचा में किला के पीछे औजारों के सहित संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं, मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार अपने पुलिस स्टाफ के साथ वैद्य बाबा के बगीचा में घेराबंदी कर दबिश दी तो मौके पर दो लड़के संदिग्ध अवस्था में मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया है।युवको से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान वंशधारी रावत पिता मुन्ना रावत उम्र 21 साल निवासी सिलपरा थाना बिछिया और विष्णु रावत पिता रामाधीन कोल उम्र 22 वर्ष निवासी सिलपरा थाना बिछिया के रूप में की गई । तलाशी लेने पर बोरी के अंदर पेड़ काटने,तार काटने के औजार जिसमें लोहे की आरी, कुल्हाड़ी रस्सी, पेचकस, छेनी, हथौड़ी और एक मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 17 एच डी 1446 हीरो हौंडा कंपनी की मिली। बदमाशों से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि किला के पीछे पूर्व में रैकी किये थे जहाँ पर इन्होंने चंदन के पेड़ लगे देखे थे , जो दोनों नें मिलकर चंदन पेड़ काटकर चोरी करने की योजना बनाई थी, तय योजना के अनुसार दिनाँक 09.09.2021 को शायंकाल उपरहटी किले के पीछे स्थित बैद्य बाबा के बगीचा में आकर अंधेरा होने का इंतजार कर रहे थे, जिन्हें सिटी कोतवाली पुलिस ने मंसूबों में कामयाब होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
00000000000
गोली मारकर लूटने की घटना निकली झूठी जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ था हादसा अवैध असला पर नहीं लग पा रही रोक
virat24 ,रीवा । गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेमिलकी में लूटपाट के इरादे से गोली मारने की घटना आग की तरह फैली, तो पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए । आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घटना झूठी निकली। गोली में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उसके साथी से पूछताछ की जा रही है । इतना ही नहीं आरोपी से पिस्टल बरामद भी कर ली गई है। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे अभिषेक दहिया निवासी पढोखर ने पुलिस को सूचना दिया कि वह अपने साथी आकाश दहिया पिता राम रूप दहिया उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ोखर के साथ अमिलकी की तरफ जा रहा था ,तभी अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट करते हुए लूट का प्रयास किया विरोध करने पर गोली मार दी ,जिले में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस को भी भरोसा हो गया और पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो मामला संदिग्ध मिला । घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया और अभिषेक दहिया से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने रटे तोते की तरह पूरी घटना बया कर दिया । बताया जाता है कि दोनों युवक खन्धो मंदिर के पीछे जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे,जहां फोटो खिंचवाते समय पिस्टल से गोली चली थी जो आकाश के हाथ और पैर में लगी , गोली चलते ही युवक हड़बड़ा गए और किसी ने उन्हें राय दे दी कि परिवार में बताने से पहले किसी के द्वारा गोली मारने की बात कही जाए, घटना को लूट का रूप देने की नियत से योजना बनाई और अमिलकी में लूट करने वालों के द्वारा गोली मारने की अफवाह फैला दी, पुलिस ने अभिषेक दहिया से पिस्टल बरामद कर लिया है । बताया जाता है कि आकाश की हालत खतरे से बाहर है ,
कहां से आते हैं असलहा
सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि जिले में लगातार अवैध औजार पहुंच रहे हैं, पुलिस औजार जब्त कर लेती है, लेकिन उसके तह तक पहुंचने का प्रयास नहीं करती, कि आखिर यह अवैध हथियार सप्लाई कौन कर रहा है, जो नाबालिगों से लेकर अपराधियों तक पहुंच रहे हैं। विगत दिनों गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ही दो शातिर बदमाशों से दो पिस्टल बरामद हुई थी उस के दूसरे दिन अमहिया पुलिस ने 1 शातिर बदमाश से पिस्टल जप्त किया और उसके ठीक 12 घंटे के अंदर पुनः गोविंदगढ़ पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है ,सूत्रों की मानें तो इस समय जिले में अवैध हथियारों के तस्कर सक्रिय हैं, अगर पुलिस कड़ाई से जांच अभियान चलाएं तो सैकड़ो अवैध हथियार मिल सकते हैं। जरूरत यह है कि पुलिस कॉलेज, स्कूल, कोचिंग से लेकर संगठन चलाने वालों की जांच पड़ताल करें, बताया जाता है कि कई ऐसे संगठन सक्रिय हैं जो समाज सेवा के नाम पर अवैध तस्करों की सप्लाई करते हैं और अपने को बचाने के लिए संगठन और वरिष्ठ अधिकारियों से मित्रता रखते है। आपको बता दें कि इसके पहले भी सिविल लाइन बिछिया पुलिस ने कई अवैध हथियारों के साथ तस्करों को पकड़ा था लेकिन बीच में जांच-पड़ताल ना होने के चलते एक बार फिर अवैध हथियारों का कारोबार जिले में जोरो पर है। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश, बिहार से अवैध हथियार लाकर रीवा में बेचे जा रहे हैं।
वर्जन
जांच अभियान चलाया जाता है ,जहां भी सूचनाएं मिलती है आरोपी पकड़े जा रहे हैं, यह सही है कि विशेष अभियान नहीं चलाया गया है, लेकिन शीघ्र ही जांच अभियान अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों को पकड़ा जाएगा, पकड़े गए युवकों से पूछताछ की गई है कुछ जानकारियां मिली है जिनके संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
शिव कुमार वर्मा एडिशनल एसपी
0000000000
नदी में नहाने पहुंचे दो किशोर लापता गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश
virat24 ,रीवा .।गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंसल बस्ती निवासी दो किशोर लापता हो गए, जिनकी परिजनों के द्वारा तलाश की जा रही थी, इसी दौरान किशोरों की साईकिल नदी के किनारे खड़ी मिली ,जिसके चलते परिजनों को शंका हुई कि किशोर नदी नहाने गए थे और गहरे पानी में चले गए।घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है ।तलाशी के दौरान दोनों किशोरों की चप्पल साइकिल से कुछ दूर मिली है ,जिसे अनुमान लगाया जा रहा है कि साइकिल खड़ा करने के बाद किशोर नदी में उतरे और गहरे पानी में समा गए ।फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस की तलाश जारी है, और किशोरों का सुराग नहीं लगा है। बताया जाता है कि आदित्य बंसल उम्र 14 वर्ष और रोहित बंसल 12 वर्ष निवासी बंसल बस्ती गुढ़ दोपहर करीब 3:00 बजे घर से निकले थे, जिनकी साईकिल 3:30 बजे रेडवा नदी के किनारे खड़ी मिली है, पुलिस की माने तो नदी में उतरते किशोरों को किसी ने नहीं देखा है, बताया जाता है कि एक महिला जो लगभग 1 घंटे पहले से कपड़े धो रही थी ,पुलिस ने उससे पूछताछ किया तो उसने भी लड़कों को नदी में जाते नहीं देखा है। फिलहाल पुलिस शंका के आधार पर गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है ,वहीं परिजनों का कहना है कि वह कभी नदी नहाने नहीं जाते थे, माना जा रहा है कि दोस्तों के साथ किशोर नदी पहुंचे होगे और गहरे पानी में चले गए।
फ़ोटो
0000000
| ReplyReply to allForward |