सब इंजीनियर की बीच सड़क में सरपंच ने की पिटाई सामने आई बड़ी वजह

सब इंजीनियर की बीच सड़क में सरपंच ने की पिटाई सामने आई बड़ी वजह 
Virat24मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में जनपद पंचायत के सब इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया. यहां एक गांव के सरपंच पति व उसके साथी ने प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने इंजीनियर बृज किशोर साहू को पीट दिया.पिटाई की घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें सरपंच पति इंजीनियर के साथ झूमाझटकी करते नजर आया.इंजीनियर के फाड़ दिए कपड़े भीVideo में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि सरपंच पति व उसका साथी जनपद पंचायत इंजीनियर बृज किशोर साहू को पीट रहा है. वीडियो में इंजीनियर के कपड़े फटे हुए नजर आए और वह अर्धनग्न हालत में नजर दिखा.इंजीनियर ने बताया कि सरपंच पति सड़क निर्माण किए बिना ही पूरा बिल पास करने का दबाव बना रहा था. इंजीनियर के मना करने पर उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने लगे. उसने जाने से मना किया तो उसे बुरी तरह पीट दिया गया.मारपीट मामले में कलेक्टर को जानकारी लगते ही उन्होंने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं. आरोपी के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने समेत मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.Attachments area

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *