नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार हनुमना और गुढ़ पुलिस ने की कार्यवाई

उत्तर प्रदेश से लाई गई नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ाई बुलेरो सवार दो युवक गिरफ्तार हनुमना पुलिस ने प्रताप गंज रोड ने की कार्यवाई

विराट24,रीवा। जिला पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों के अवैध परिवहन और बिक्री पर कार्यवाई अभियान नवागत पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद भी जारी है । नए पुलिस कप्तान के पदभार ग्रहण करने के बाद हनुमना पुलिस ने पहली बड़ी कार्यवाई की है ,पुलिस के द्वारा लगभग दो लाख रु कीमती नशीली कफ सिरप जप्त की गई है ,पकड़े गए आरोपियों के द्वारा उत्तर प्रदेश से बोलेरो में लोड कर नशीली कप सिरप की खेप रीवा लाई जा रही थी। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतुल दुबेदी पिता शशि दुबेदी उम्र 25 वर्ष निवासी तिघरा थाना चोरहटा और कृष्णा सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी छीजवार थाना चोरहटा के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुआ है ,जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हनुमना थाना प्रभारी सैल यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से हनुमना की तरफ नशीली कफ सिरप लेकर बोलेरो क्रमांक एमपी 17पीबि 6788 आने वाली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने बल उप निरीक्षक नागेंद्र यादव, सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह ,आरक्षक नितिन शुक्ला ,आरक्षक मनीष सिंह ,आरक्षक लखन पटेल, आरक्षक अजीत बरेलीया, लाल सिंह भिलाला, शिव दुबे ,निवास सिंह ,सुमित सिंह ,जयप्रकाश तिवारी और सैनिक काशी यादव के साथ घेराबंदी कर दी।पुलिस टीम उक्त बोलेरो का इंतजार कर ही रही थी कि गोरमा मोड़ के पास प्रतापगंज रोड मैं उक्त बोलेरो आ कर खड़ी हुई, जिसकी घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो एक आरोपी भागने में सफल हो गया, जबकि दो पकड़ में आ गए । बोलेरो की तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर 1320 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई है, जिसकी कीमत दो लाख रु बताई जाती है।

फ़ोटो

000000000

नशीली कफ सिरप के साथ युवक पकड़ाया

विराट24 ,रीवा । हनुमना पुलिस ने जहां भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है ,वही गुढ़ पुलिस ने भी 33 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ एक तस्कर को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान रत्नेश नामदेव पिता सुरेश नामदेव उम्र 22 वर्ष निवासी इटार पहाड़ गुढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक आराधना सिंह परिहार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक उमरिया मोड मेन रोड के पास नशीली कब सिरप बिक्री करने के फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने बल पीएसआई शिखा पाठक ,सहायक उप निरीक्षक पारस मणि बंसल ,आरक्षक विकास तिवारी, आरक्षक मनीष पांडे ,आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक पुरुषोत्तम परस्ते, आरक्षक संतोष डावर ,सैनिक संतोष मिश्रा के साथ उमरिहा मोड में घेराबंदी कर दी, जहां से आरोपी पकड़ा गया है। जिसकी तलाशी लेने पर 33 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद हुई है। जिसकी कीमत 3630रु बताई जाती है । पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और औषधि निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *