
सेंधमारी कर दो लाख से अधिक की हुई चोरी।45 हजार की नगदी सहित सोने चांदी के बने जेवरात अज्ञात चोरों ने किया पार।नईगढ़ी थाना क्षेत्र के जमुहरा गांव की घटना।जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने नईगढ़ी पुलिस पर खड़ा किए कई सवाल।
सैकड़ों चोरियों का नहीं हुआ एक भी खुलासा।
विराट24-नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुहरा गांव निवासी अमरेश कुमार दुबे के घर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर घर के अंदर रखी अलमारी एवं 4 नग पेटियां घर से उठाकर खेत में ले जाकर तोड़ा गया। जिसमें 45 हजार की नगदी एवं सोने चांदी के बने जेवरात 4 नग अंगूठी लगभग 3 तोला कान की बिजली 10 ग्राम सोने की चैन एक तोला एवं चांदी के बने जेवरात 4 जोड़ी पायल करधन हाफसेट लगभग आधा किलो सहित पेटी के अंदर रखें फूल के बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात पार कर दिया गया। जैसे ही पीड़ित परिवार की नींद खुली तो देखा कि घर की दीवाल पर से सेंधमारी हो गई और पीड़ित परिवार के होश उड़ गए । ग्रामीण वासियों में चोरी की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके कारण पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।पीड़ित परिवार अमरेश दुबे ने बताया कि यह घटना जो लगभग 1बजे के बाद हुई है हमारे गांव के लोगों ने अज्ञात बदमाशों को मोटरसाइकिल पर घूमते हुए देखे गए हैं जिससे स्पष्ट होता है कि वही मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक से मांग है कि घर में हुई चोरियों का खुलासा तत्काल कराया जाए ।जनप्रतिनिधियों एवं पीड़ित परिवारों ने नईगढ़ी पुलिस पर सवाल खड़ा किए है।
युवा समाजसेवी कांग्रेश नेता जनपद उपाध्यक्ष नईगढ़ी नृपेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक-दो माह के अंतराल में 1 दर्जन से अधिक चोरियां हुई है ,लेकिन नईगढ़ी पुलिस के ढुलमुल रवैया के कारण एक भी चोरियों का खुलासा नहीं हुआ है। देवरी सेगरान मोड़ पर अभी हाल में ही दो से तीन लाख की चोरी हुई यहां तक की अज्ञात चोरों द्वारा मनगवां क्षेत्र के विधायक पंचू लाल प्रजापति की प्रतिमा को भी अज्ञात चोरों ने कालिख पोत दिया था, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं । जिसके कारण लगातार चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।वहीं नृपेंद्र सिंह पिंटू ने रीवा पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि नईगढ़ी अंचल में बढ़ रही चोरियों की घटनायो का खुलासा किया जाए ताकि चोरियों पर लगाम लग सके।युवा कांग्रेस नेता पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नगर परिषद नईगढ़ी कमलेश पटेल ने नईगढ़ी पुलिस की रवैया पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नईगढ़ी अंचल में अवैध मादक पदार्थों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। और नईगढ़ी पुलिस अपराधियों अवैध मादक पदार्थों विक्रेताओं से अवैध वसूली में जुटा हुआ है। आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। आम जनता को निकलना मुश्किल है गांव-गांव अवैध शराब गांजा रेस कप सिरप की बिक्री गांव गांव खुलेआम जारी है जिसके कारण अपराध और चोरियों की घटनाएं बढ़ रही।युवा नेता कमलेश पटेल ने नवागंतुक रीवा पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा है कि नईगढ़ी अंचल से अवैध शराब गांजा रेस कफ सिरप को जड़ से समाप्त करें ताकि अपराधिक घटनाओं से निजात मिल सके। शुक्ला मेडिकल स्टोर के संचालक अमृतलाल शुक्ला पीड़ित परिवार ने बताया कि नईगढ़ी पुलिस अपराधियों पर कम फरियादियों पर ज्यादा दबाव बनाती है रात में कोई गस्त नहीं नहीं करतीशाम ढलते ही असामाजिक तत्वों अपराधियों की चौराहों में जमघट लग जाती है। असामाजिक तत्वों का बोलबाला हो जाता है नईगढ़ी पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं जिसके कारण आए दिन लगातार चोरी और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और नईगढ़ी पुलिस अपराधियों पर कम फरियादियों पर ज्यादा दबाव बनाती है जिसका खुद सीधा उदाहरण है
2 Attachments