बाड़े में लगाई गांजे की खेती पकड़ाई आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मांगी गांव में पुलिस ने की कार्यवाई

बाड़े में लगाई गांजे की खेती पकड़ाई
आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मांगी गांव में पुलिस ने की कार्यवाई
virat24, रीवा। तराई अंचल में लगातार गांजे की खेती पकड़ी जा रही है, विगत दिनों जवा, सोहागी और चाकघाट पुलिस बड़े गांजे की खेती का पर्दाफाश किया था, शुक्रवार को चाकघाट पुलिस एक बार फिर गांजे की खेती को पकड़ा है, हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामला चाकघाट थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मांगी मटियार प्लाट की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार चाकघाट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी की मटियार निवासी महेंद्र सिंह पिता सिपाही सिंह अपने खेत में बाड़ी के अंदर गांजे की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सूचना की पुष्टि कराई तो सूचना सटीक निकली।  जिसके बाद चाकघाट थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय अपनी टीम सहायक उपनिरीक्षक लंकेश प्रसाद ,सहायक उपनिरीक्षक टीवी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आईडी सिंह, महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा तिवारी ,आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक सुधीर कुमार मौर्य, आरक्षक अमरदीप चौधरी, आरक्षक अरविंद वेनल, आरक्षक हरीश चंद्र पांडेय की टीम बनाकर दबिश दी गई। पुलिस टीम जैसे ही  मांगी मटियार प्लाट स्थित  घर पहुंची तो पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला। पुलिस टीम घर के पीछे बारी के अंदर पहुची जंहा हरे गांजे के पौधे बरामद हुये। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और लगे गांजे के पेड़ों को उखाड़ कर जब्ती बनाई गई। बताया जाता है कि पुलिस को 106नग हरे गांजे के पौधे बरामद किए गए है। जिन्हें पुलिस ने जब्ती बनाकर भूमि स्वामी सत्येंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि तराई क्षेत्र में विगत मां जवाब पुलिस ने काफी संख्या में गांजे के हरे पौधे बरामद किया था वही  चाकघाट और सोहागी पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में भी काफी संख्या में गांजे के हरे पेड़ पकड़े जा चुके हैं , लगातार की जा रही कार्यवाई के बावजूद क्षेत्र में गांजे की खेती का कारोबार जारी है। बताया जाता है कि क्षेत्र में  सब्जियों के बीच लोग गांजे की खेती करते है। अभी भी कई घरों में गांजे के पेड़ लगे हैं । देखना यह है कि पुलिस की नजर से कब तक बचते है।
फ़ोटो
मुखबिर की सूचना पर मागी गांव में दबिश दी गई  जहां काफी संख्या में गांजे के हरे पेड़ बरामद हुए हैं, भूमि स्वामी को आरोपी बनाया गया है जो फरार है, एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश की जा रही है।
प्रवीण उपाध्याय थाना प्रभारी चाकघाट

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *