| Ramanand Pandey <ramanand9714@gmail.com> | Thu, 8 Apr, 22:39 (13 hours ago) | ||
| to Ramanand |
पंचायती चुनाव को लेकर वार्डर मीटिंग
virat24, रीवा। आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायती चुनाव को लेकर रीवा और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग संपन्न हुई, इस मीटिंग में रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह सीधी पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत एडिशनल एसपी मऊगंज विजय डावर सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी शामिल हुए । इस दौरान दोनों प्रदेशों के अपराधियों की धरपकड़ के साथ किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने की बात की गई है, वहीं नई रणनीति भी तैयार की गई है। आपको बता दें कि 1 दिन पहले ही रीवा आईजी उमेश जोगा रीवा एसपी राकेश कुमार सिंह और सतना एसपी की प्रयागराज में मीटिंग हो चुकी है। आपको यह भी बताते चलें कि अक्सर चुनाव के समय उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाले चुनाव में जब पुलिस सख्त होती है तो अपराधी मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं और जब मध्यप्रदेश में पुलिस कढ़ाई करती है तो सीमा पार चले जाते जिसके चलते बॉर्डर मीटिंग कर अधिकारियों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की रणनीति बनाई है।
फ़ोटो0000000000000