19 लाख रुपए कीमती अवैध कप सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
129 पेटी अवैध नशीली कफ सिरप जब्त
तीन थाना प्रभारियों और एसडीओपी के नेतृत्व में घेराबंदी कर की गई कार्यवाई
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटोरा गांव में की गई कार्यवाई
virat24 रीवा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की द्वारा की जा रही कार्यवाही मैं अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करने में कुशल पुलिस सफल हुई है विश्वविद्यालय पुलिस के द्वारा लगभग 19 लाख रुपए कीमती 129 पेटी अवैध नशीली कफ सिरप जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दीपक सिंह अपने घर इटोरा में काफी मात्रा में अवैध नशीली कप सिरप रखे हुए हैं ,इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तो पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने तीन अलग-अलग टीम गठित की जिसमें एक टीम का नेतृत्व एसडीओपी सिरमौर पी एस परस्ते एवं उनके स्टाफ रामनरेश तिवारी, संग्राम सिंह, आरक्षक अनुराग, आरक्षक देवकी, आरक्षक वरुण, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह ,चालक सुरेश आरक्षक,वेद प्रकाश वहीं दूसरी टीम के नेतृत्व थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल अपने पुलिस स्टाफ के साथ तथा तीसरी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान मृगेंद्र सिंह एवं उनके स्टाफ आरक्षक रामनिवास कर रहे थे पूर्व की ओर से पीएल परस्ते की टीम पश्चिम की तरफ से अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल की टीम तथा उत्तर की तरफ से थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान की टीम धीरे-धीरे दीपक सिंह के मकान तक पहुंचे। मकान का दरवाजा बंद था जिसे खटखटा गया परंतु दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़ा गया तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मकान की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान कोरेक्स का जखीरा मिला जहां पर दीपक सिंह, सागर मुसलमान एवं सुनील द्विवेदी मौजूद थे, जिनके कब्जे में 12935 कफ सिरप कीमती अठारह लाख पचास हजार रु मिली जो आरोपियों दीपक सिंह पिता बीरेश प्रताप सिंह नि. तिलक नगर 2- सागर खान पिता सालेन्द्र खान नि. बैकुठपुर 3- सुनील द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी नि . बोदाबाग के कब्जे से 129 पेटी आनरेक्स कफ सिरप (15480 सी.सी .) कीमती 1857600 (अठारह लाख सन्तावन हजार छ : सौ रू ) घर में रखा पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध थाना विश्वविद्यालय में अपराध क्रमांक 85/21 धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई उक्त तीनो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है । गिरफ्तार आरोपी
01- दीपक सिंह पिता बीरेश प्रताप सिंह नि . तिलक नगर रीवा02- सागर खान पिता सालेन्द्र खान नि . बैकुठपुर रीवा03- सुनील द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी नि . बोदाबाग रीवा
बरामद सम्पत्ति 129 पेटी अवैध नशीली कफ सिरप( जिसकी कीमत 18 लाख 57 हजार 600 रु) पूरी कार्यवाई में प्रमुख भूमिका निभाने वालों ने थाना प्रभारी एस.पी.सिंह बिसेन, उनि अभिषेक पाण्डेय, उनि.संग्राम सिंह, उनि रामनरेश तिवारी, प्र.आर. नंदलाल, रामशरण वर्मा कार्यवाहक प्र.आर. प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, आर. लेखराज सिंह, आर. वरूण मिश्रा, आर. वेदप्रकाश, आर.रवि तिवारी, आर. बृष्णुदत्त पाण्डेय, आर. रविशंकर कोल, आर. प्रेमशंकर, आर. अनुपम सिंह, आर. कमलराज सिंह आर. अनुराग चौरसिया, आर. देवकीनंदन कार्यवाहक प्र आर. चालक सुरेश म.आर. दिव्या सिंह ,म.आर. ज्योति तिवा , म.आर. साधना शुक्ला की रही।
वर्जन
पिछले 1 सप्ताह से पुलिस को सूचना मिल रही थी की काफी मात्रा में नशीली कफ सिरप का भंडारण किया गया है, जिसे थोड़े-थोड़े मात्रा में बिक्री की जा रही है, जिसके लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई थी, और पूरी योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई निरंतर जारी रहेगी, किसी भी हालत में इस कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।
राकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक
| ReplyForward |