बढ़ते कोरोना मरीजो को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट गाइडलाइन का पालन न करने वालों को भेजा गया ओपन जेल
वसूला गया हजारों में राजस्व
virat24,रीवा। कोबिड19के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोबिड गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को आदेश जारी होते ही जिला प्रशासन अस्थाई रूप से ओपन जेल बनाकर बंद करना शुरू कर दिया। सोमवार को शहर के एनसीसी ग्राउंड और थाना परिसर में ओपन जेल बनाकर लोगों को रखा गया ,जहां मौके पर पहुंचे तहसीलदार में जुरवाना कर छोड़ दिया। आपको बता दें कि मुख्यालय से सख्त आदेश है कि होम आइसोलेशन की सतत मॉनीटरिंग कर होम क्वारंटाइन मरीजों से चर्चा की जाये। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई सख्ती से की जाए। साथ ही खुली जेल शीघ्र प्रारंभ कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश शनिवार को जारी किया गया है। शासन द्वारा निर्धारित कोरोना गाइड लाइन का जिले में प्रभावी ढंग से पालन कराये जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कलेक्टर इलैया राजा टी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश के बाद एसडीएम फरहीन खान नया तहसीलदार यतीश शुक्ला दल बल के साथ शहर का मैं भ्रमण किया और मास्क ना लगाने वालों को कड़ी चेतावनी दी , जिले के सभी थाना प्रभारी ने अपने थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान लगाकर मास्क ना लगाने वालों को खुली जेल में रखा ,जिन्हें जुर्माना कर छोड़ा गया बताया जाता है कि शोमवार को मास्क न लगाने वालों से लगभग एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया, कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर मास्क लगाने की समझाइश भी दी गई, पालन न करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चलानी कार्यवाई की गई। जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं सहित विभिन्ना संगठनों को जोड़कर जन-जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों का जीवन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।भृमण के दौरान उन्होंने कहा कि बाजारों में अनावश्यक रूप से किसी भी हालत में भीड़ इकट्ठी न हो, इस पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। दुकानों के सामने गोले बनवाये जाने तथा सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन कराये जाने के निर्देश दिए।
सोमवार को सिविल लाइन पुलिस के द्वारा मास्क न लगाने वाले लोगो के खिलाफ चालानी कार्यवाई करते हुए जुर्माने की राशि वसूली गई। विश्वविद्यालय पुलिस के द्वारा लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाई करते हुए समन शुल्क वसूला गया, जबकि जिले में सैकड़ो लोगों को खुली जेल भेजा गया। इसी तरह सिटी कोतवाली, अमहिया ,सामान ,चोरहटा, बिछिया, के साथ-साथ ग्रामीण इलाके के थानों में भी बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई पुलिस के द्वारा मास्क न लगाने वालों को खुली जेल पहुंचाया जा रहा है इसके बावजूद लोग बिना मास्क लगाकर निकल रहे हैं जिसके चलते करो ना वायरस के संक्रमण के बढ़ने की आशंका बनी हुई है ,सोमवार को आधा सैकड़ा से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन और शख्स हो सकता है।