एक स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार
virat24 रीवा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा चलाये जा रहे फरार वारंटियों की धर पकड़ अभियान के तहट थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील गुप्ता एवं पुलिस टीम ने थाना समान पुलिस के द्वारा 01 स्थाई वारंटी एवं 02 गिरफ्तारी वारंटी को किया गया गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है,फरार वारंटियों के खिलाफमाननीय न्यायालय सुधीर सिंह राठौड विशेष न्यायाधीस विद्युत अधिनियम के न्यायालय से जारी स्थाई वारंट प्रकरण क्रमांक- 1490/10 धारा 135 विद्युत अधिनियम के स्थाई वारंटी सलीम अंसारी पिता लल्लू अंसारी निवासी पोखरी टोला अम्बेडकर नगर थाना समान जिला रीवा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है तथा न्यायालय स्वेता परते जेएमएफसी रीवा के न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट प्रकरण क्रमांक 125/21 धारा 138 निगो एक्ट के वारंटी अजय सिंह पिता राजललन सिंह निवासी नरेन्द्र पटेल का मकान समान थाना समान एवं माननीय न्यायालय अब्दुल अजहर अंसारी जेएमएफसी रीवा के न्यायालय से जारी गिरफ्तार वांरट प्रकरण क्रमांक 173/20 धारा 294,325,506,34 ताहि के वारंटी शैलेन्र्द साकेत पिता वंसतलाल साकेत उम्र 32 साल निवासी पठकन टोला थाना समान जिला रीवा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, सउनि लल्लू लाल रावत, प्र.आर 660 महेश वर्मा, प्र.आर. 497 प्रकाश मिश्रा, आर 453 मासूद खांन, आर 199 ओमकार त्रिपाठी, आर. 76 मकरध्वज द्विवेदी एवं आर. 807 दमोदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
00000000000000000