वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहे 4 स्थाई 6 गिरफ्तारी वारंटियों के वारंट तामील
virat24,रीवा । पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा स्थायी वारंटियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा वर्षों से फरार चल रहे स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को पक़डने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत विगत 02 दिनों में 4 स्थायी व 6 गिरफ्तारी वारंट विभिन्न न्यायालयों के तामील किये गए। 1. माननीय न्यायालय कंचन चौकसे ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 904/15 धारा 456 आईपीसी में वारंटी पिंटू मेहतर पिता रोहिणी प्रसाद निवासी रानीतालाब रीवा, 2. माननीय न्यायालय सुधीर सिंह राठौर एडीजे रीवा के प्रकरण क्रमांक 996/11 धारा 135 विद्युत अधिनियम में वारंटी रमेश पिता पंचम सुनहरे निवासी कृष्णा नगर रीवा,3. माननीय न्यायालय शशांक सिंह,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 4035/14 धारा 34 आबकारी एक्ट में वारंटी अरुण पाठक पिता मुनीन्द्र पाठक निवासी खड्डा रीवा,
4. माननीय किशोर न्यायालय रीवा के प्रकरण क्रमांक 113/14 धारा 302 आईपीसी में वारंटी हरिशंकर तिवारी पिता शिवशंकर तिवारी निवासी लोही रीवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तारी वारंटी 1. माननीय न्यायालय उत्कर्ष राज सोनी ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 1485/19 धारा 379 आईपीसी में वारंटी अयान खान पिता रहमान निवासी बिछिया रीवा,2. माननीय न्यायालय महेंद्र कुमार उईके ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 3597/13 धारा 294,324,506 आईपीसी में वारंटी पुष्पेंद्र सिंह पिता महेश सिंह निवासी उपरहटी रीवा3. माननीय न्यायालय महेंद्र कुमार उईके ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 3598/13 धारा 294,324,506 आईपीसी में वारंटी पुष्पेंद्र सिंह पिता महेश सिंह निवासी उपरहटी रीवा
4. माननीय न्यायालय मनोरम तिवारी ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 4540/19 धारा 408 आईपीसी में वारंटी अतीक पिता समीम खान निवासी घोघर रीवा,
5. माननीय न्यायालय मनोरम तिवारी ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 4540/19 धारा 408 आईपीसी में वारंटी अमज़द अली पिता अनवर अली निवासी घोघर रीवा,
6. माननीय न्यायालय मनोरम तिवारी ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रीवा के प्रकरण क्रमांक 857/13 धारा 457,380 आईपीसी में वारंटी नीरज लोनिया पिता नंदलाल निवासी कबाड़ी मोहल्ला घोघर रीवा, उपरोक्त सभी के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों से स्थायी व गिरफ्तारी वारंट जारी थे जिनके वारंट की तामीली थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा थाना कोतवाली की गठित पुलिस टीम द्वारा विगत 02 दिवसों में की गई है। वारंटीयो को पकड़ने में थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक रामपाल दाहिया,विनोद चौबे, कौशलेन्द्र शुक्ला, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर शर्मा, राजकुमार तिवारी, आरक्षक सतीश गौतम, उपेश पाण्डेय, कमलेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र साकेत, राशिद खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।