शातिर बदमाश के बचाव में पहुंची कांग्रेसी नेत्री संगीन अपराधों के साथ-साथ रासुका की भी हो चुकी है कार्यवाई आधा सैकड़ा से अधिक मामलों में है वांछित

शातिर बदमाश के बचाव में पहुंची कांग्रेसी नेत्रीसंगीन अपराधों के साथ-साथ रासुका की भी हो चुकी है कार्यवाई आधा सैकड़ा से अधिक मामलों में है वांछित
पीड़ित के ऊपर महिला के साथ बदसलूकी का झूठा मामला दर्ज कराने का किया प्रयास
virat24, रीवा। आधा सैकड़ा से अधिक संगीन मामलों के अपराधी पिता-पुत्र को बचाने महिला कांग्रेस नेत्री ने जहां उप पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर बचाने का प्रयास किया, वही महिला थाने का घेराव करने का भी संदेश दे दिया। मामले की जानकारी जिसे भी हुई उसी ने अपराधियों को विपक्ष के द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि जिन आरोपीयो के बचाव में कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय पहुंची थी उनके खिलाफ चोरहटा थाने में आबकारी, एनडीपीएस, मारपीट, 110 ,रासुका, हत्या के प्रयास के लगभग 42 मामले दर्ज है। आरोपी थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश बताया जाता है, जिसके द्वारा लाला साकेत नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत आजाक थाने में की गई तो आरोपी के खिलाफ हरिजन एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया। जानकारी लगते ही महिला नेत्री कविता पांडेय आरोपी की बचाव में पहुंची और पुलिस पर आरोप लगाया कि रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला के कहने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। बताया जाता है मोहनलाल तिवारी उर्फ मोहन सोहगौरा पिता राम निवास सोहगौरा निवासी गोड़हर थाना चोरहटा के द्वारा व्यापारी की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था , और वर्तमान में अवैध निर्माण कराया जा रहा था भूमि स्वामी के द्वारा तहसील से इससे लिया गया था इसके बावजूद गुंडई के दम पर रातों-रात कार्य कराया जा रहा था जब पुलिस कार्य रुकवाने पहुंची तो कुछ समय के लिए काम बंद कर दिया और रात में निर्माण करा रहा था इसकी जानकारी होने पर भूमि स्वामी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की भूमि स्वामी के साथ जमीन की  देखरेख करने वाले लाला साकेत साथ आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई उसी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी की मा कांग्रेस पार्टी से जुड़ी है , वह व्यापारी और शिकायतकर्ता लाला साकेत के ऊपर बदसलूकी करने का काउंटर मामला दर्ज कराना चाहती है पुलिस ने जब फर्जी मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया तो हंगामा करते हुए आरोप लगा दिया जिसकी सिफारिश में कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय बचाव में पहुंची और पीड़ित पक्ष के ऊपर भी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने का दबाव बनाया । हालांकि पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी ने  डीएसपी प्रतिभा शर्मा को सौंपी है और जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है। आधा सैकड़ा संगीन मामलों के आरोपी के पक्ष में उतरी कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय की  कलई उस समय खुल गई जब आधा सैकड़ा संगीन मामलों के आरोपी पिता पुत्र के पक्ष से महिला को लेकर काउंटर मामला दर्ज कराने का प्रयास किया । अब देखना यह है कि पुलिस आरोपी के बचाव में शुरू हुई राजनीति के दबाव में आकर बचाने का प्रयास करती है या निष्पक्ष कार्यवाई करती है।

फ़ोटोवर्जन
शातिर अपराधियों के द्वारा व्यापारी की जमीन पर कब्जा किया गया था ,विरोध करने पर कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, उसी मामले से जुड़ी महिला ने शिकायत कर्ताओं के खिलाफ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की है डीएसपी प्रतिभा शर्मा को जांच सौंपी गई है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी
शिव कुमार वर्मा एडिशनल एसपी

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *