दर्शनार्थियों की स्कॉर्पियो पलटी घटनास्थल पर महिला की मौतदो की हालत गंभीर संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है उपचार
मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
virat24 ,रीवा। उत्तर प्रदेश से मैहर शारदा देवी के दर्शन करने जा रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। वाहन में सवार अन्य दर्शनार्थियों को भी हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। घटना गढ़ थाना क्षेत्र के परासी गांव में संचालित पेट्रोल पंप के सामने हुई है।मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर निवासी परिवार स्कॉर्पियो क्रमांक यूपी 32 जीपी 8300 में सवार होकर सतना जिले के मैहर शारदा देवी के दर्शन करने के लिए जा रहा था। दर्शनार्थियों का वाहन जैसे ही शुक्रवार की सुबह परासी ग्राम में संचालित पेट्रोल टंकी के सामने पहुंचा अचानक मोटरसाइकिल सवार बहन के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में स्कार्पियो चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया, और गाड़ी पलटी खाकर पटरी में चली गई।घटना के बाद दर्शनार्थियों के बीच चीख पुकार मच गई जिसे सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला, और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए गंगेव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान गायत्री शुक्ला पति सुरेश शुक्ला उम्र 48 वर्ष निवासी राहुल टॉकीज के पास सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जबकि निशा मिश्रा पति अनिल मिश्रा उम्र 42 वर्ष निवासी चंडीगढ़ को गंभीर चोट पहुंची है जिसे प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने के चलते संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना में अन्य दर्शनार्थियों को भी चोट लगी है जिनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई । गढ़ पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
000000000000000000000
ब्रेकर में मोटरसाइकिल उछली पीछे बैठे किशोर की गिरने से मौत
virat24, रीवा। मोटरसाइकिल में पीछे बैठे किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि किशोर पिता के साथ बाइक में सवार होकर बाजार जा रहा था, अचानक स्पीड ब्रेकर में मोटरसाइकिल उछल गई तो किशोर जमीन में गिर गया, जिसके सिर में चोट लगी, आनन-फानन में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया जहां कुछ समय बाद किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना गूढ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष केवट पिता सौखी लाल केवट उम्र 8 वर्ष निवासी वेला दाढ़ी थाना गूढ की मोटरसाइकिल से गिरने से मौत हुई है।0000000000000000
| ReplyForward |