लापता युवक का मोटरसाइकिल सहित नहर में मिला शव पुत्र वियोग में मां ने भी गहरे पानी में लगाई छलांग

लापता युवक का मोटरसाइकिल सहित नहर में मिला शव
पुत्र वियोग में मां ने भी गहरे पानी में लगाई छलांग
virat24, रीवा । रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव से निकली नहर में शव तैरता देखा गया। जिसकी जानकारी आग की तरह फैली तो कुछ ही समय में आसपास के लोगों की खासी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी सगरा और रायपुर कर्चुलियान को पुलिस को दी गई तो दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव की तलाश शुरू की। इसी दौरान युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान नवदीप तिवारी पिता शिवकुमार तिवारी के रूप में कर दिया। पुत्र के शव मिलने की जानकारी उसकी मां को हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंची और गहरे पानी में छलांग लगा दी, जिसे देख घटना स्थल में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन-फानन में खड़े कुछ युवकों ने कूदकर मां की जान बचाई, पुलिस शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्यवाही कराकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है,  मिली जानकारी के अनुसार नवदीप तिवारी सोमवार की शाम पल्सर मोटरसाइकिल से घूमने निकला था, जब रात्रि को भी लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने शम्पर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था।  परिजन तलाश कर रहे थे और सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी में थे लेकिन मंगलवार की सुबह नहर में शव तैरता देखा गया । घटना स्थल के पास ही नहर में युवक की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक अनियंत्रित होकर नहर में गिरा जिसकी डूबने से मौत हो गई है । फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
फ़ोटो
0000000000000000सेना के जवान के साथ मारपीट करने वालों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
थाना प्रभारी और जवान के खिलाफ कार्यवाही की मांग
virat24 रीवा। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में समझौता करवाने पहुंचे सेना के जवान के साथ विगत दिनों जमकर मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई गई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को थाना बुलाया, जिसकी जानकारी लगते ही आरोपी के पक्ष से दर्जनों लोग थाना पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने थाने से भगाया। मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष के लोग पूर्व विधायक रामगरीब  वनवासी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस के द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को करीब 6 बजे नीता  कोल  पत्नी सोमनाथ कोल उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 आनंतपुर जनता कॉलेज के पहले थाना विश्वविद्यालय की पड़ोसी रानी कोल पत्नी बालेंद्र कोल के साथ विवाद हो गया था, दोनों के बीच हो रहे विवाद को देखते हुए सेना के जवान रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और मामला शांत करा दिया। इसी दौरान  विवाद करने वालो से रमेश सिंह की बातचीत होने लगी तो कई लोगों ने सेना के जवान पर हमला बोल दिया, जिसकी शिकायत उनके द्वारा विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई गई ,पीड़ित के थाना पहुंचने के कुछ समय बाद दूसरे पक्ष को जानकारी हुई तो 1 दर्जन से अधिक लोग थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे, मामला बिगड़ता देख पुलिस ने थाने से भगाया जिशके बाद मामला शांत हुआ ,एफआईआर दर्ज होने की जानकारी लगते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने आईजी ,डीआईजी  से शिकायत की। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और पुलिस की मौजूदगी में रमेश सिंह और उनके बेटे ने गालियां दी है फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
फ़ोटो
000000000000000

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *