दो कंपनी के कर्मचारियों के बीच मारपीट पैसा लूटने का आरोप विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षमा होटल के पास की घटना

दो कंपनी के कर्मचारियों  के बीच मारपीट पैसा लूटने का आरोप
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षमा होटल के पास की घटना

virat24, रीवा। पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि हमलावरों ने धारदार चाकू, रॉड और तलवार लहराते हुए दहशत फैला दिया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षमा होटल के सामने की बताई जाती है। वही शिकायत कर्ताओं ने लूट का भी आरोप लगाया है। बताया जाता है कि आलोक तिवारी, किशन शुक्ला, जफर खान, गौरव सिंह बघेल, अतुल पांडेय, पवन उपाध्याय का दूसरी कम्पनी के गौरव सिंह बघेल, नितिन सिंह परिहार, विपुल तिवारी, अभिषेक सिंह, अनमोल भोसले, अजीत राणा, अनूप सिंह ,संजय सिंह के साथ विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के लोग छमा होटल में बैठे थे सभी इंजीनियस और बाराएसोसिएशन के सदस्य बताए जाते हैं। जो पहले से शमा होटल में पवन उपाध्याय एवं अतुल पांडे को मारने के लिए बंधक बना कर बैठा रखा था, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जानकारी लगी तो दूसरे पक्ष के लोग भी मामले को शांत कराने पहुंचे तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। मारपीट में बताया जाता है कि मोबाइल और 109920 लूट लिया है। मामले की शिकायत घायलों के द्वारा विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई गई जिससे आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी दे रहे। शिकायतकर्ता और मारपीट करने वाले प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी बताए जाते हैं।
00000000000000000
देसी शराब के साथ युवक पकड़ाया
,रीवा ।मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस के द्वारा की जा रही कार्यवाही के तहत हनुमना पुलिस ने 57 लीटर देसी शराब जप्त की है। पकड़े गए आरोपी पंकज जयसवाल पिता राम लल्लू जयसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी दुबगवा थाना हनुमना के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हनुमना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बढ़ैया मोड के पास शराब बेचने की फिराक में है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शैल यादव ने अपने बल के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से देशी शराब बरामद की गई।00000000000
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
, रीवा। घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। मामला जनेह थाना क्षेत्र के झोटिया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक उर्फ छोटू कोरी घर में अकेली महिला को पाकर अश्लील हरकत कर रहा था, जिसके शोर-शराबा करने के बाद जानकारी हुई तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराया , पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी प्रतीक उर्फ छोटू कोरी पिता पन्ना लाल कोरी उम्र 20 वर्ष निवासी झोटिया विकास चौराहा थाना जनेह को न्यायालय में पेश कर दिया है।

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *