नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई तलघर में छिपाकर पुलिस को देता था चकमा

नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई
तलघर में छिपाकर पुलिस को देता था चकमा
virat24 रीवा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही से कोरेक्स गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के बीच हड़कंप मचा है ,पुलिस के द्वारा बिछिया में शातिर नशा तस्कर मां -बेटे के खिलाफ विगत दिनों कार्यवाई की थी, जिसके घर से काफी मात्रा में नशीली कफ सिरप जप्त किया था, मां बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, पुलिस को आशंका थी कि आरोपी घर में मादक पदार्थ छुपा कर रखता है ,रविवार को पुलिस टीम घर पहुंची और तस्करों के द्वारा बनाए गए सीक्रेट तलघर को तोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यवाई से क्षेत्र के नशे कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरोपी लकी खान एवं उसकी मां तबस्सुम लंबे समय से मादक पदार्थों की बिक्री के कारोबार में लिप्त है। लकी खान सप्लाई करता था जबकि उसकी मां घर से बिक्री करती थी, जिन्हें विगत दिनों बिछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनके घर से 390सीसी नशीली कफ सिरप बरामद हुई थी, पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था जहां अभी दोनों आरोपी जेल में है। छूट कर आने के बाद तस्कर फिर कारोबार ना कर सके, इसके लिए पुलिस ने आरोपियों द्वारा बनाए गए सीक्रेट तलघर को नष्ट कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी तलघर  के ऊपर मुर्गी पालने की जाली रख देता था और नीचे खुद छिपा रहता था  और फरारी काटता था, विगत दिनों पुलिस ने तलाशी के दौरान गोपनीय तलघर को तलाश निकाला था जहां से काफी मात्रा में कोहरे से बरामद की गई थी जिसे  रविवार को तोड़ दिया।
फ़ोटो

0000000000000000
मारपीट के मामले में स्थानीय पुलिस नहीं कर रही कार्यवाईपीड़ित पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
virat24, रीवा। शराब पीने के लिए पैसा ना देने पर युवक के साथ 1 दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट कर दिया और अधमरा कर  फेंक दिया। जिसे  द्व उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिसे देखते हुए हमलावरों ने अब जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया है। पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह पटेल उर्फ अज्जू  पिता महेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी बरवाह चौराहा ने बताया कि 20 मार्च को लगभग 11 बजे रात बरवाह पुलिया के पास अपने चाचा के लड़के सौरव सिंह के साथ बैठा था, उसी समय  स्कॉर्पियो और बुलेरो साकार  1 दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए पैसा मांगा, ना देने पर उसके साथ रॉड और डंडे से मारपीट की और  वहां से भाग निकले। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया था जिसकी शिकायत नामजद चोरहटा थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। बताया जाता है कि हमलावरों की पहचान वृंदावन चौबे, लाला चौबे, दिलीप चौबे ,अतुल त्रिपाठी, छोटू और उसके अन्य साथियों के रूप में हुई है।
फ़ोटो0000000000000
जमीनी विवाद को लेकर प्राणघातक हमला
पुलिस के सामने हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
गुढ़ थाना क्षेत्र के रेरूआ गांव की घटना

virat24 रीवा। दो पक्षों के बीच चल रहा जमीनी विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब एक पक्ष ने विवादित जमीन पर घर का निर्माण शुरू कर दिया, हालांकि विवाद की जानकारी एक पक्ष ने पुलिस को पहले से ही दे दिया था, काम रुकवाने हंड्रेड पुलिस पहुंची तो अवैध निर्माण कर रहे लोगों ने पुलिस को देखते ही हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया  वहीं घायलों का संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि करीब 8,30 बजे विवादित जमीन पर तेज लाल शर्मा के द्वारा भवन का निर्माण कराया जा रहा था,जिसकी शिकायत नंद कुमार शर्मा के द्वारा थाने में की गई थी, जहां पुलिस द्वारा कहा गया था कि अगर रात में निर्माण कार्य कराया जाता है तो सूचना दें, शनिवार को जब रात्रि में निर्माण कराया जा रहा था उसी समय पुलिस को सूचना दे दी गई तो पुलिस मौके पर पहुची जिसे देखते ही आरोपियों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि मारपीट में शिवहर चंद्र शर्मा और अनुज मुलायम शर्मा और रामा गोविंद शर्मा के सिर हाथ पैर में गंभीर चोट पहुंची है । आरोपियों ने कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिया जिससे अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस उल्टे पांव वापस आ गई। पीड़ितों की शिकायत पर गुढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।फ़ोटो000000000000000000
ट्रक ने मासूम को कुचला स्थानीय लोगों ने किया जाममौके पर पहुंचे कलेक्टर ने की आर्थिक मदद
जागरण, रीवा। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही 7 वर्षीय मासूम को रौंद दिया, जिस की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, इसी दौरान अपने हनुमना दौरे पर निकले कलेक्टर इलैया राजा टी, जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल बानखड़े ,तहसीलदार, जनपद सीईओ भी जाम में फंस गए। घटना की जानकारी कलेक्टर को हुई तो परिवार को अंतिम संस्कार करने के लिए त्वरित मदद करने का निर्देश दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ और परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। घटना हनुमना थाना क्षेत्र के घोघम गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रंजना पटेल उम्र 9 वर्ष निवासी घोघम घर के पास सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान सीधी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पिपराही दौरे में जा रहे  कलेक्टर ने दाह संस्कार के लिए राहत राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ पुलिस उक्त ट्रक को जप्त कर लिया है।
फ़ोटो
000000000000000000
भयाहु से बात करने से मना किया तो  कर दिया हमला 
virat24 रीवा। भयाऊ से मोहल्ले के लोगों को बात करना जेठ को नागवार गुजरा तो उसने फटकार लगा दी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट की घटना में युवक को चोट पहुंची है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 की बताई जाती है । मिली जानकारी के अनुसार वंशमणि केवट उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक दो मूढहन टोला अपने घर के पास खड़ा था, इसी दौरान मोहल्ले के घोंचू केवट अजय केवट और मखोली केवट पहुंचे और घर के बाहर खड़ी उसकी भयाहू के साथ बातचीत करने लगे, जिसे देखकर वंशमणि को नागवार गुजरा और उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना कर रही है।
000000000000000000000
मोटरसाइकिल सवार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर हालत गंभीर
virat24 ,रीवा। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया । घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने हंड्रेड पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और ट्रक को जप्त कर लिया । बाइक सवार की हालत गंभीर होने के चलते उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना लौर थाना क्षेत्र के सेमरिया की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एचआर बॉय  3074 शनिवार की रात्रि 11 बजे बाइक सवार सगीर खान निवासी उमरी माधव को जोरदार टक्कर मार दी, जोरदार टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है ,जिसका संजय गांधी अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
000000000000000000

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *