आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग
महिला पास्को और एससी एसटी एक्ट के मामलों में गंभीरता से निपटाने का निर्देश
virat24, रीवा ।आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम में जिले के सभी अनुविभागीय, थाना प्रभारी और विवेचकों की मीटिंग ली, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए धर्मावलंबियों के साथ बैठ कर निर्देशों का पालन करवाने का निर्देश दिया। वहीं क्षेत्रों में अपराधों पर नियंत्रण रखने के सख्त निर्देश दिये। बैठक के दौरान अपराधों की समीक्षा की गई और उक्त प्रकरणों में आने वाली समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के सुझाव दिए गए । बैठक में महिला अपराधों पास्को , एससी एसटी एक्ट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उक्त मामलों में गंभीरता से विवेचना कर दोषियों को सजा दिलवाने के निर्देश विवेचको को दिया गया। अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त तेज करने के साथ साथ आपराधिक प्रवृति के लोगों पर प्रभावी कार्यवाही करने के अलावा पूर्व में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी है। लंबे समय से लंबित विवेचना को निस्तारित करने और पिछले मीटिंग में दिए गए निर्देशों का पालन और पेंडिंग अपराधों की समीक्षा की गई।
लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी
बताया जाता है कि अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने काफी दिनों से लंबित चल रही विवेचना पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने के सख्त निर्देश दिए, गौरतलब है कि सीएम हेल्पलाइन ,एससी एसटी एक्ट पास्को संबंधित लंबित प्रकरणों कि हर माह समीक्षा की जाती है और उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं। इसके बावजूद लंबित प्रकरणों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विवेचको को फटकार लगाई।
पुलिस नहीं मनाएगी होली
बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक ने इस वर्ष निर्णय लिया है कि होली के दूसरे दिन आयोजित होने वाले पुलिस की होली नहीं मनाई जाएगी, इसके पीछे बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए निर्णय लिया गया, पुलिस का यह निर्णय सोशल डिस्टेंसिंग, पानी का अपव्यय और अपराध को रोकने का एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मीटिंग में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी के अलावा थाना अध्यक्ष और विवेचक उपस्थित रहे
।000000000000000
साइबर अपराध की विवेचना एवं फिंगरप्रिंट के संबंध में आयोजित हुआ दो दिवसीय सेमिनार
, virat24रीवा। साइबर अपराध की विवेचना एवं फिंगरप्रिंट के संबंध में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और देहात मिलाकर 150 अधिकारी कर्मचारियों ने सेमिनार में प्रशिक्षण लिया। सेमिनार में साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ,बताया गया कि किस तरह से साइबर अपराध होते हैं और उसकी विवेचना में कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए, उनमें साक्ष्य कैसे एकत्रित करते हैं उन्हें सुरक्षित लैब में परीक्षण पहुंचाने की क्या प्रक्रिया है और कौन से साक्ष्य की आवश्यकता होती है, प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पुलिस महा निरीक्षक उमेश जोगा उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विजय डावर उपस्थित रहे, प्रशिक्षण निरीक्षक वीरेंद्र पटेल प्रभारी साइबर सेल एवं प्रभारी फिंगरप्रिंट शाखा एसडीओपी सिरमौर पीएल परस्ते, उपनिरीक्षक गौरव मिश्रा, कुलदीप शर्मा एवं आरक्षक सुभाष के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
000000000000000
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार
vira24, रीवा ।पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत शनिवार को विशेष नशा मुक्त अभियान चलाया गया, जिसके तहत जिले के 7 थानों में अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई की गई। कार्यवाई में कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में 34 आबकारी एक्ट के तहत मामले पंजीबद्ध किए गए।- अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी से गणेश यादव पिता किशन यादव उम्र 55 वर्ष निवासी गल्ला मंडी अमहिया को 15 परदेशी शराब का अवैध बिक्री करते हिरासत में लिया गया-समान थाना क्षेत्र अंतर्गत टीडीएस गार्डन के पास इंदिरानगर से आरोपी विपिन गुप्ता पिता सोमेश गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी अर्जुन नगर थाना अमहिया को 21 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।- सिटी कोतवाली अंतर्गत नगरिया से आरोपी रवि चौधरी पिता रामफल चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी नगरिया के घर दबिश देकर 18 पाव देसी शराब जप्त की गई।- चौरहटा थाना अंतर्गत कौवाढांन कचूर तिराहे के पास आरोपी आनंद सिंह पिता शिवनाथ सिंह को 25 पाव शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्यवाही नौबस्ता चौकी द्वारा पीपल चौराहे के पास से आरोपी रामानंद साकेत पिता छोटेलाल साकेत निवासी कौआढांन को 25 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। -मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा फरेंदा पानी की टंकी के पास से आरोपी उमेश साकेत पिता निचकाई साकेत निवासी लही कला थाना मनगवां को 17 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।- सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवोदय विद्यालय मोड़ के पास देवेंद्र कुमार पांडे पिता विजय कुमार पांडे उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सिरमौर को 16 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया-गूढ अंतर्गत महेश ढाबा के पास बदवार से राजमणि उर्फ गोली कोरी उम्र 45 वर्ष निवासी बदवार से 21 पाव देसी शराब जप्त की गई।- जनेह थाना अंतर्गत गोदकला से आरोपी निर्मला देवी पति राजेश कुमार चंद्राकर उम्र 45 वर्ष निवासी गोंदकला से 4 लीटर महुआ की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जनेह थाना क्षेत्र में ही 21 सीसी सुपर मास्टर व्हिस्की के साथ आरोपी अजय कुमार कोल निवासी महुलहा थाना जनेह के कब्जे से दबिश देकर जप्त की गई है ,जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
00000000000
ब्राउन शुगर , वन्य प्राणियों की सीग जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम ने सिविल लाइन थाना प्रभारी कें नेर्तत्व में की कार्यवाई
virat24 रीवा। पुलिस के द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत कोरेक्स अवैध शराब और गांजे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। वहीं अब महानगरों की तर्ज पर रीवा में भी ब्राउन शुगर चरस जैसे नसीले पदार्थ भी उपलब्ध है, ऐसे ही कारोबारी के घर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी है, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।पकड़े गए आरोपियों से 5 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, हिरण के दो सींग, जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और कागज के 5 किलो लिफाफे जप्त किए गए ।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि शिल्पी प्लाजा के पीछे उद्यानिकी कार्यालय के सामने झोपड़ी में बैठकर कुछ लोग ब्राउन शुगर का सेवन करते है। नशे के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए चर्चित पुलिस अधीक्षक ने ब्राउन शुगर का नाम सुनते ही चौक उठे।अपने कार्यालय के आरक्षकों की टीम गठित कर सिविल लाइन थाना प्रभारी ओंकार तिवारी के नेतृत्व में दबिश देने का निर्देश दिया, पुलिस ने मुखबिर के बताएं पते पर दबिश दी जहां ब्राउन शुगर के साथ अन्य सामान जप्त हुआ है ।पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र जयसवाल पिता श्रीनाथ जयसवाल निवासी ग्राम मसुआर थाना पनवार हाल निवास चाणक्यपुरी पड़रा और शाहिद खान पिता युसूफ खान निवासी पचमठा घोघर थाना सिटी कोतवाली बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र जयसवाल के कमरे में दबिश के दौरान उक्त अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रह न्यायालय में पेश कर दिया। उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम के आरक्षक प्रभाकर ,आरक्षक सोनू, आरक्षक जावेद और सिविल लाइन थाने में पदस्थ उप निरीक्षक आर के वर्मा ,उपनिरीक्षक निरीक्षक ऋतुका शुक्ला, उप निरीक्षक सुक्कू लाल, प्रधान आरक्षक द्वारिका, प्रधान आरक्षक शिवानंद ,आरक्षक रामभान आरक्षक बंसीलाल ने दबिश देकर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
000000000000000000000
| ReplyForward |