केरोसिन डालकर नवब्याहता को जलाने वाले आरोपी गिरफ्तार लालगांव चौकी के हीरुडीह गांव की घटना

केरोसिन डालकर नवब्याहता को जलाने वाले आरोपी गिरफ्तार
लालगांव चौकी के हीरुडीह गांव की घटना
virat24,रीवा। दहेज के लिए नवब्याहता को ससुराल वालों ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। अस्पताल में भर्ती महिला के जब बयान दर्ज किये गये तब  पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पति समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला लालगांव चौकी के ग्राम हीरुडीह का है। यहां रहने वाली शिम्पी पाठक पति संदीप पाठक 22 वर्ष को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया था। महिला को ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे और मायके से दहेज लाने का दबाव डाल रहे थे। इसके लिए आए दिन वे महिला के साथ मारपीट कर उसे परेशान करते थे। 6 मार्च को महिला को केरोसिन डालकर पति के अलावा ससुर रामबहोर पाठक व नंदोई चक्रधर उपाध्याय निवासी पनगढ़ी चौकी लालगांव ने जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसी महिला की आग बुझाकर ससुराल वाले ही उसको अस्पताल लेकर आए और संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के राजपत्रित अधिकारी से बयान दर्ज करवाए जिसमें महिला ने ससुराल वालों द्वारा जिंदा जलाने की जानकारी दी। जांच के बाद पुलिस ने पति, ससुर व रिश्तेदार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
चिमनी गिरने से जलने का बयान देने देे रहे थे दबाव

इस घटना के बाद आरोपियों ने अपने गुनाह को छिपाने का भरसक प्रयास किया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाने के बाद आरोपी उस पर चिमनी गिरने से जलने का बयान देने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने महिला को इलाज न करवाने की धमकी भी दी थी जिसकी शिकायत महिला के भाई ने पुलिस अधीक्षक से की थी। हालांकि आरोपी अपने नापाक इरादों को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए और दहेज लोभी सलाखों के पीछे पहुंच गए

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *