मोटरसाइकिल सवार एक दर्जन युवकों ने फैलाई दहशत शराब ठेकेदार के घर किया हमलाफोर व्हीलर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद चलाई गोली

मोटरसाइकिल सवार एक दर्जन युवकों ने फैलाई दहशत
शराब ठेकेदार के घर किया हमलाफोर व्हीलर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद चलाई गोली

vrat24 रीवा। अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीके स्कूल के पीछे बुधवार की रात्रि 9,30 बजे गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। मोटरसाइकिल सवार पहुंचे एक दर्जन युवकों ने घर के बाहर खड़ी दो फोर व्हीलर गाड़ियों में जहां तोड़फोड़ कर दी वहीं कई फायर किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गोली चलने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। लोग अपने घरों में दुबक गए, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तब तक दहशत गर्द मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ किया और पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पप्पू द्विवेदी पिता राजकुमार द्विवेदी उम्र 48 वर्ष निवासी अमहिया थाना क्षेत्र के पी के स्कूल के पीछे के घर करीब 9,30 बजे मोटरसाइकिल सवार 11 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ किया है। बताया जाता है कि पीड़ित शराब ठेकेदार है जो पहले रीवा में ठेकेदारी करता था वर्तमान में शहडोल जिले के ब्यौहारी में शराब दुकान संचालित करते हैं, जिनके घर पहुंचे बदमाशों ने गेट खटखटाया और जब कोई प्रतिक्रिया अंदर से नहीं मिली तो बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और अल्टो कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी किसी अनहोनी की आशंका के चलते पप्पू द्वेदी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत में पहुंचे तब तक बदमाश मौके से भाग निकले फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा और साइबर की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *