नवविवाहिता की हत्या का प्रयास संदिग्ध परिस्थिति में सरपंच की मौत परिजनों ने थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोपसतना जिले के ताला थाना का मामला

नवविवाहिता की हत्या का प्रयास
पति ससुर और नंदोई के खिलाफ मामल, रीवा। दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्या करने के प्रयास करने वाले पति ससुर और नंदोई के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना गढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रिद्धि पाठक पति संदीप पाठक उम्र 22 वर्ष विगत दिनों संदिग्ध परिस्थिति में आग से जल गई थी, जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीड़िता और उसके परिजनों के बयान के आधार पर राजपत्रित अधिकारी के द्वारा जांच की गई,, जांच में पति संदीप पाठक ससुर और नंदोई को दोषी पाया गया,, जिनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया, बताया जाता है कि आरोपियों के द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, वहीं गंभीर हालत में नवविवाहिता का संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
00000000000000000

संदिग्ध परिस्थिति में सरपंच की मौत
परिजनों ने थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोपसतना जिले के ताला थाना का मामला

virat24, रीवा। संदिग्ध परिस्थिति में सरपंच की हुई मौत के बाद परिजनों ने संजय गांधी अस्पताल में हंगामा कर दिया ।परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।मामला सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र का बताया जाता है ।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अमरपाटन जनपद पंचायत के ककलपुर सरपंच राममिलन कोल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विगत दिनों गांव के शैलेंद्र द्विवेदी के पैरोल का कागज थाना आया था, जहां पुलिस को पैरोल में छोड़ने के लिए अनुशंसा पत्र देना था लेकिन पुलिस के द्वारा अनुशंसा पत्र देने के लिए 5000 की मांग की जा रही थी,, जेल में बंद सुरेंद्र द्विवेदी के भाई वीरेंद्र दुबेदी ने सरपंच को लेकर ताला थाना पहुंचे जहां थाना प्रभारी और उनके दो सहयोगियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज किया था और रात भर थाने में बंद कर रखा ,,इस दौरान शराब के नशे में कई पुलिसकर्मियों ने सरपंच के साथ मारपीट किया और सुबह न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से मैहर जेल भेज दिया गया था, सरपंच राममिलन ने जेलर को पूरी घटना बताई तो जेलर के द्वारा सरपंच के भाई को सूचना देकर शीघ्र जमानत करवाने और उपचार के लिए कहा,, जिसकी जमानत सोमवार को करा कर परिजन घर लेकर पहुंचे तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सरपंच की मौत किन कारणों के चलते हुई है इसका खुलासा हो पाएगा, वही पूरे मामले को लेकर ताला थाना प्रभारी नारायण कुमार कुम्हरे ने बताया कि सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज था, थाना लाया गया था कोई मारपीट नहीं की गई है ,पहले से वह टीवी का पेशेंट था, उसकी मौत किन कारणों के चलती हुई है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार है।
फ़ोटो
0000000000000000000

घर छोड़कर निकले युवक-युवती
शाम को पति पत्नी के रूप में पहुंचे घर
पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने मंदिर में कराई शादी

virat2 रीवा। सोहागी थाना के पास मंदिर में उस समय तमाशबीनो का मजमा लग गया, जब घर से भागे प्रेमी जोड़े ने शादी रचा ली और राजी खुशी दोनों ससुराल पहुंच गए। कौतूहल का विषय इसलिए थी की जो प्रेमी प्रेमिका शादी रचा रहे थे सुबह ही उनके परिजनों के द्वारा अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस की जानकारी लगते ही पुलिस के हाथ पांव फूल उठे और तलाश शुरू की गई। पुलिस साइबर की मदद से युवक-युवती की तलाश कर थाना ले आई  और बयान लेने पर जानकारी हुई कि दोनों बालिग है और एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन परिजन इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं है। जिसके चलते दोनों घर छोड़ कर चले गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने युवक युवती के परिजनों से बात की तो पहले तो नाराजगी व्यक्त की लेकिन जब पुलिस ने समझाइश दिया तो दोनों परिवार के लोग राजी हो गए और थाना के बगल में ही मंदिर में शादी रचा  दिया। क्षेत्र में शादी चर्चा का विषय इसलिए बनी रही की अगर पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर लिया होता तो प्रेमी जोड़े को न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ते और परिजन अगर राजी नहीं होते तब भी दोनों कि जिंदगी में बवाल आता । सुबह घर छोड़कर निकले प्रेमी जोड़े शाम को पति पत्नी के रूप में घर पहुंचे तो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। वही प्रेमी युगल ने पुलिस को धन्यवाद दिया जो उनके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे परिजनों को शादी के लिए राजी कर लिया दोनों प्रेमी जोड़े सोहागी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के बताए जाते हैं, जो एक ही समुदाय के हैं लेकिन परिजन रिश्ते से खुश नहीं थे, जिसके चलते घर छोड़ कर चले गए थे।वर्जनयुवक-युवती के लापता होने की जानकारी पुलिस को परिजनों के द्वारा दी गई थी, जिनकी तलाश कर थाना लाया गया तो दोनों बालिग निकले और एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते थे, लेकिन परिजन राजी नहीं थे दोनों परिवार के लोगों को समझाया गया तो शादी करने के लिए राजी हो गए और मंदिर में शादी रचा लिया।
पवन शुक्ला थाना प्रभारी सोहागी
00000000000000000

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *