एसडीओपी पर लगा थाना प्रभारी पर दवाव डालकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुचे एसपी आफिसजांच अधिकारी बदलने की की मांग
virat24,रीवा। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रगौली से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुच कर आरोप लगाया गया कि एसडीओपी सिरमौर के दबाव में थाना सेमरिया पुलिस द्वारा फर्जी शिकायत दर्ज की गई है।पीड़ित की माने तो वह ग्राम रगौली का रहने वाला है जो हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में स्पेशलिस्ट इंजीनियर के पद पर करीब 6 वर्ष से कार्य कर रहा है। कोरोना काल में कंपनी के निर्देश अनुसार वर्क फ्रॉम होम नियम के तहत ग्राम रगौली स्थित घर में रहकर कार्य कर रहा है। दिनांक 13 मार्च 2021 को शनिवार अवकाश होने के चलते कंपनी का सारा काम बंद था इसकी वजह से अपने घर पर मैं था,और घर में बिजली फिटिंग का कार्य करवा रहा था। बिजली फिटिंग का कार्य शुभम दहिया व प्रकाश दहिया कर रहे थे दिन के करीब 2 बजे दोनों लोग अपने घर जा रहे थे उसी समय राजेश दहिया नाम का लड़का घर आया और बोलेरो गाड़ी सेमरिया थाना जाने के लिए मांगा जिससे पूछा गया कि थाने क्यों जा रहे हो क्या हो गया है तब उसने अपनी चोट दिखाया और उसके शरीर पर चोट लगी हुई थी पूछने पर चोट कैसे लगी तब राजेश दाहिया ने बताया की कताहुर साकेत एवं उसकी पुत्री रीता साकेत कताहुर का लड़का निरंजन साकेत व निरंजन साकेत का शाला एवं मंनोज द्विवेदी ग्राम हरदुआ के साथ रास्ता रोककर मारपीट कर रहे थे। मनोज द्विवेदी का मोबाइल एवं पैसा भी छीन लिए हैं, और मारपीट करना चालू कर दिए, इसकी शिकायत लेकर पीड़ित के द्वारा थाना गया तो पुलिस के द्वारा कार्यवाही नहीं की गई, उल्टा फरियादियों के ऊपर ही सेमरिया पुलिस ने फर्जी मुकदमा कायम कर दिया है। परिजनों की मांग है कि इस मामले की दूसरे अधिकारी से जांच कराई जाए।
युवक को विरोध करना पड़ा महंगा
घटना के समबन्ध मे जानकारी देते हुए ग्रमीणों ने बताया है कि 13 मार्च को साकेत परिवार के द्वारा ब्रजमोहन दहिया व उसके साथियों के साथ मारपीट कर लूट की गई थी, जिसमें लोगों को गंभीर चोटें भी आईं थी, दोनों ही पक्षों के द्वारा थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है , साकेत परिवार ने थाने में मामले को गंभीर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक के यहाँ आकर 15 मार्च को अपनी लड़की से एक झूँठी शिकायत कराई थी कि लोगो ने उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट किये है , जिससे उसे चोटें आई हैं। लड़की की शिकायत, की जाच पुलिस अधीक्षक ने एस, डी,ओ,पी, सिरमौर पीएल परस्ते से करने के लिए कहा एसडीओ,लपी,सिरमौर जांच मिलने पर जाच के लिए मौके पर गये, तो सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष पहुँच कर अपनी पीड़ा बता रहे थे, तब सिरमौर एसडीओपी ने दाहिया परिवार व उपस्थित लोगों के साथ गाली गलौज किये और सभी को रासुका में बन्द करनें की धमकी दिया, इतना ही नहीं इन्जीनियर जो वहां मौजूद था जिसे एसडी ओपी का व्यवहार अच्छा नहीं लगा तो उनसे प्रतिरोध किया तो एसडीओपी ने इसे अपना अपमान मान लिया और उसे गंभीर मामले में फंसाने की धमकी दे डाली और मुकदमा दर्ज करवा दिए। आक्रोशित ग्रामीणों के साथ समाजवादी जन मोर्चा के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की घेराबंदी कर जांच अधिकारी बदलने की बात एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा से किया और निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया ,जिस पर गंभीरता से विचार कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन एडिशनल ने दिया है। वही समाजवादी जन मोर्चा के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से माँग की है कि एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष जांच नही हुई और निरपराध लोगों को आरोपी बनाया गया तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय की घेराबंदी की जायेगी।
फ़ोटो
दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें एक दिव्यांग महिला घायल है, जिसकी जांच एसडीओपी सिरमौर के द्वारा की गई है ,जांच में मनोज तिवारी और अंकित सिंह नाम के युवकों का भी नाम आया है, जो ग्रामीण आए थे इन्ही के बचाव में दवाव बना रहे है।जांच दूसरे अधिकारी से करवाने की मांग कर रहे थे, जांच करवाई जाएगी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाई की जाएगी।
राकेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक
| ReplyForward |