सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ स्कार्पियो सवार ने की मारपीट एकत्र नगर निगम के कर्मचारियों ने दर्ज कराई शिकायत कोतवाली थाना क्षेत्र के घोघर मोहल्ले में हुई घटना

Ramanand Pandey <ramanand9714@gmail.com>Wed, 17 Mar, 20:33 (13 hours ago)
to Ramanand

सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ स्कार्पियो सवार ने की मारपीट
एकत्र नगर निगम के कर्मचारियों ने दर्ज कराई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के घोघर मोहल्ले में हुई घटना
virat24, रीवा। राजस्व वसूली कर लौट रहे सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ घोघर मोहल्ले में स्कार्पियो सवार व्यक्ति ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया । विवाद की वजह सड़क के किनारे खड़े नगर निगम कर्मचारी की स्कूटी और स्कार्पियो की टक्कर बताई जाती है। विवाद देखकर आसपास के लोग एकत्र हुए और बीच बचाव किया। कर्मचारी ने मामले की जानकारी अपने साथी कर्मचारियों को दिया तो काफी संख्या में कर्मचारी एकत्र होकर कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई । स्कॉर्पियो नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। घटना बुधवार की दोपहर की बताई जाती है, मिली जानकारी के अनुसार  सहायक राजस्व निरीक्षक आयुष पांडेय वार्ड क्रमांक 34 से संपत्ति कर वसूली कर अपनी स्कूटी से नगर निगम की ओर लौट रहा था, इसी दौरान घोघर मोहल्ले में स्कॉर्पियो क्रमांक 17 सीए4064 का चालक स्कूटी में टक्कर मार दिया और उल्टा कर्मचारी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, जिसकी सूचना के बाद एकत्र नगर निगम कर्मचारियों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। गौरतलब है कि पुष्प राज नगर और घोघर मोहल्ले में तंग गलियों के चलते अक्षर इस रही कहासुनी होती है, इसका कारण तंग गलियों में मोहल्ले वासियों के द्वारा सड़क के किनारे खड़े किये गए वाहन होते हैं , अगर किसी वाहन में जरा भी कोई वाहन छू गया तो स्थानीय लोग मारपीट पर उतारू हो जाते है, बुधवार को हुई घटना  में  पीड़ित नगर निगम का कर्मचारी था जिसके बाद मामला दर्ज हुआ, जबकि बताया जाता है कि अक्सर लोग मुहल्ले वासियो से अपमानित होकर यहां से चले जाते हैं। घटना के संबंध में थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूटी और स्कार्पियो की टक्कर के चलते विवाद हुआ था ईशानी लोगों के द्वारा कर्मचारी के साथ बदसलूकी की गई है जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
फ़ोटो
00000000000000000
अकेली महिला के घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
virat2, रीवा । पैतृक आवास से दूर नवनिर्मित घर में अकेली रह रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने धमकी देते हुए दुष्कर्म किया , और किसी से बताने पर देख लेने की चेतावनी दी , महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना पनवार थाना क्षेत्र के तिलौ गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रमेश तिवारी निवासी तिलौ गांव की 30 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करते हुए 15 मार्च को दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत पर 452, 294 323 ,376 एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *