लापता युवक का शिलपरा नहर में मिला शव
virat24, रीवा। दोस्त के साथ नहर में नहाने गया युवक अचानक लापता हो गया था, जिसकी एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी। बुधवार कि सुबह गोताखोरों ने शिलपरा विद्युत उत्पादन केंद्र के पास लगे छन्ने में युवक का शव बरामद कर लिया, जिसका पंचनामा कार्यवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराया है और शव परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि 15 मार्च की सुबह करीब 11 बजे विकास चौरसिया पिता शंकर चौरसिया निवासी सरदपुरम अपने दोस्त अरुण सोधिया के साथ बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिलपरा नहर में नहाने गया था, जहां से अचानक लापता हो गया था। जिसकी मोटरसाइकिल नहर के पास मिली थी घटना के बाद पुलिस नहर का पानी बंद कराकर एनडीआरएफ टीम की मदद से तलाश कर रही थी, घटना के तीसरे दिन युवक का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया जिसके चलते मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
फ़ोटो000000000000000
सहकर्मी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर कर्चुलियान पुलिस छिंदवाड़ा से पकड़कर न्यायालय में पेश
virat24, रीवा। निजी बैंक में नौकरी करने वाली युवती का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले सहकर्मी को पुलिस ने छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि निजी बैंक में काम करने वाले सुरेंद्र महोबिया निवासी छिंदवाड़ा के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कराया था, जिसे छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सहकर्मी युवती का वीडियो बनाकर उसकी शादी में व्यवधान उत्पन्न करने की धमकी दे रहा था, इतना ही नहीं आरोपी ने सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल कर दिया था, जिससे परेशान होकर युवती ने रायपुर कर्चुलियान थाने में शिकायत दर्ज कराया । मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बताया जाता है कि युवती की शादी दूसरे जगह तय हो गई थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने सोशल मीडिया में एनिमेटेड अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर बदनाम करने का प्रयास किया था।
00000000000000000