फल फूल खरीदने आए युवक की बाइक चोरी
virat24 ,रीवा । कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जय स्तंभ चौराहे में संचालित फल फूल की दुकान में फल खरीदने आए फरियादी की बाइक पार हो गई घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई ,पुलिस मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी । मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी ने खन्ना चौराहे के पास तफरी कर रहे संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ किया तो गाड़ी के कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए । कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसकी पहचान अमन त्रिपाठी पिता आनंद त्रिपाठी उम्र 21 वर्ष निवासी आदर्श नगर सतना थाना कोलगवां के रूप में हुई । बताया जाता है कि युवक हाल में में दुआरी थाना चोरहटा में रह रहा है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जै स्तम्भ चौक से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17 एच डी 2670 चोरी करने की बात कबूल कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया । बताया जाता है कि उक्त मोटरसाइकिल मार्च की रात करीब 9,30 बजे रवि सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी खुटेही थाना विश्वविद्यालय की चोरी हुई थी।
0000000000000000000
घर के बाहर बंधी भैंस बदमाशों ने किया पार
virat24 ,रीवा। बदमाशों के इतने हौसले बुलंद है कि जहां घर गृहस्ती का सामान चोरी कर रहे हैं, वही अब जानवरों को भी चुराने लगे है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लोही गांव की है, जहां घर के सामने बनी झोपड़ी में बंधी लगभग 40000 कीमती भैंस बदमाश चुरा ले गए पीड़ित सुबह सो कर उठा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई भागता हुआ था ना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया पूरी संख्या के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी गांव निवासी श्रीनिवास कुशवाहा पिता भारत कुशवाहा उम्र 20 वर्ष के पास एक भैंस देखी गई है सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ किया तो उसकी निशानदेही पर चोरी गई भैंस करौंदी गांव से बरामद हो गई पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चोरी के आरोप में न्यायालय में पेश कर दिया।
000000000000000
ऑटो से कोरेक्स लेकर जा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ाकई तस्कर पुलिस की राडार में
virat24 रीवा। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने ऑटो सवार दो बदमाशों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से 45 सीसी नशीली कफ सिरप बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर ऑटो को जब्त कर लिया है , आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । बताया जाता है कि विगत दिनों कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से बोलेरो से रीवा कोरेक्स की खेप लेकर पहुंचे थे,जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो शहर व रीवा जिले में नशीली कफ़ सिरप का अवैध कारोबार करने वालों के संबंध में जानकारियां दी थी, उसके बाद लगातार अवैध कारोबारियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया जा रहा है, उसी तारतम्य में विगत दिनों से लगातार अवैध शराब पकड़ी जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस के रडार में कुछ अन्य तस्कर है जो शीघ्र ही सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं। पकड़े गए आरोपी ऋषभ त्रिपाठी पिता भोला नाथ त्रिपाठी उम्र 25 वर्ष निवासी शिवपुरवा थाना गोविंदगढ़ और पहलू सोंधिया पिता जगन्नाथ सोंधिया उम्र 42 वर्ष निवासी शिवपुरवा थाना गोविंदगढ़ के निवासी हैं। जो मुखबिर की सूचना पर ऑटो क्रमांक एमपी 17 आर9952 से प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर जा रहे थे ,जिन्हें धोबिया टंकी चौराहे से हिरासत में लिया गया है।
0000000000000000
| ReplyForward |