सोहागी पहाड़ मैं दो ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त एक में लगी भयानक आग तो दूसरा पलटकर हुआ छतिग्रस्त

सोहागी पहाड़ मैं दो ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त
एक में लगी भयानक आग तो दूसरा पलटकर हुआ छतिग्रस्त
virat24 ,रीवा .सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागी पहाड़ में हर 24 घंटे में एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होता है, घटना की वजह ब्रेक फेल होना और ओवरलोड वहनों से चालकों का नियंत्रण खोना बताया जाता है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रशासन इन्हें रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा, जिशके चलते चालक अपनी जान गवा रहे है। सोमवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो ट्रक छतिग्रस्त  हो गए। दोनों के चालकों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । एक जहां ब्रेक फेल होने के चलते वही दूसरे में भयानक आग लगने से जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और सड़क में खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे करवा कर आवागमन बहाल करवाया है। बताया जाता है कि रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट हुआ  लगी आग को बुझाने का प्रयास किया तो चालक का बाया हाथ झुलस गया । गनीमत रही कि चालक ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई ।मौके से ही पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है ,जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती  है। वहीं ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया बताया जाता है कि जिस ट्रक में आग लगी थी उसका चालक  बुझाने का प्रयास किया तो उसका हाथ झुलस गया वहीं दूसरी घटना में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया जिसका चालक शिब्बू पिता मोहम्मद हारुन निवासी प्रतापगढ़ प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर होने के चलते प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है। उक्त ट्रक रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहा था, सोहागी पहाड़ में करीब 330 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
फ़ोटो
0000000000000000

पंप हाउस में लगी आग सामान जलकर हुआ राख
virat24 ,रीवा। गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तमरा देश निवासी गोविंद पटेल पिता जगदीश पटेल के पंप हाउस में रात्रि करीब 1 बजे अचानक आग भड़क उठी, देखते ही देखते कच्चा मकान जलकर राख हो गया । बताया जाता है कि पंप हाउस में बिजली के उपकरण के अलावा कुछ जरूरी सामान रखा था जो जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया गया ,लेकिन जब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया । गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *