मारपीट एवं छेड़छाड़ की सेमरिया थाने में नहीं हुई कार्यवाई पुलिस पर लगा आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप

मारपीट एवं छेड़छाड़ की  सेमरिया थाने में नहीं हुई कार्यवाई
पुलिस पर लगा आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप

virat24,रीवा ।  रगौली थाना सेमरिया से पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ितों के द्वारा बताए गया कि वह अपने घर का कामकाज कर रही थी बिगत दिनों वह अपने घर जा रही थी तो आरोपीयो ने गंदी नियत से रास्तारोक कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, जिसका  विरोध किया  तो जान से मारने की धमकी दी गई । आरोपीयो के द्वारा बिगत 2 माह पूर्व से ही रास्ता रोककर परेसान किया जा रहा है, आरोपी अंकित सिंह पिता बिरेंद्र सिंह एवं गुरुदेव सिंह पिता वीरभद्र सिंह के द्वारा बार बार रास्ता  रोककर गलत काम करने के लिए बोला जाता है, वही जब  इसका विरोध किया तो आरोपियों के द्वारा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए युवती के साथ व पूरे घर वालों को जान से मार देने की धमकी देते हुए जमकर मारपीट की गई है । जिसमें पीड़िता का हाथ टूट गया और  बिकलांग मां का सिर फट गया , एवं पीड़िता के भाई के चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि  जब इस घटना की शिकायत सेमरिया थाने में दर्ज कराने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने  पीड़ितों के बताए अनुसार शिकायत दर्ज नहीं की अपने हिसाब से शिकायत लिखा है , पीड़िता अपने परिवार सहित  एसपी कार्यालय में आकर न्याया की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा  उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है ,सेमरिया पुलिस पर पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों से पुलिस मिली हुई है और थाने से हमको गाली गुप्ता देकर भगा दिया  है, वहीं आरोपियों के द्वारा जान से मार देने की धमकी दी जा रही है।
00000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *