नहर में नहाने गए दो युवकों में से एक लापतानहर का पानी बंद कराकर एनडीआरएफ टीम की मदद से की जा रही तलाश

नहर में नहाने गए दो युवकों में से एक लापतानहर का पानी बंद कराकर एनडीआरएफ टीम की मदद से की जा रही तलाश
virat24, रीवा। घर से नहाने नहर पहुंचे दो युवकों में से एक उस समय लापता हो गया जब दूसरा साथी चिप्स लेने दुकान पहुंचा और लौटकर  देखा तो उसकी बाइक खड़ी थी लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ किया जब कहीं पता नहीं चला तो बाणसागर का पानी बंद कराया गया और एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर तलाश सुरु किया है। खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कहीं पता नहीं चला है। मिली जानकारी के अनुसार विकास चौरसिया पिता शंकर चौरसिया उम्र 22 वर्ष अपने साथी अरुण सोंधिया निवासी शारदा पुरम थाना समान के साथ सोमवार की सुबह 11 बजे शिलपरा नहर में नहाने गया था ,दोनों युवक अपनी गाड़ियों को धोकर नहा रहे थे इसी दौरान विकास चौरसिया ने अपने साथी अरुण को दुकान से चिप्स लेने भेज दिया , साथी चिप्स लेकर लौटा तो विकास दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद शंका व्यक्त की जा रही है कि वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया।यह भी शंका व्यक्त की जा रही है कि युवक या तो नशे की हालत में नहाने के लिए गहरे पानी में उतरा और बह गया या तो पैर फिसलने से दुर्घटना का शिकार हो गया। फिलहाल घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
फ़ोटो0000000000000000
मारपीट कर लूट ली बोलेरो
एक आरोपी गिरफ्तार दो की तलाश जारी
virat24 ,रीवा। सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा कर चाय पीने होटल पहुंचे चालक के साथ बदमासो ने मारपीट कर गाड़ी की चाबी छीनी और भाग निकले। पीड़ित थाना पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस सोमवार को बोलेरो और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जाते हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। घटना लौर थाना क्षेत्र की है । मिली जानकारी के अनुसार सुखेंद्र द्विवेदी पिता शांतनु दुबेदी उम्र 40 वर्ष निवासी अमहा थाना कमर्जी जिला सीधी बोलेरो क्रमांक एमपी 54 टी0187 से बुकिंग लेकर लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर आया था। सवारियों को छोड़कर होटल के सामने गाड़ी खड़ा कर चाय पीने लगा, तभी सीतापुर निवासी छोटे मुसलमान, इमाम अली उर्फ मझिल एवं बाबू मुसलमान पहुंचे और मारपीट करते हुए की चाबी छुड़ा लिया और गाड़ी लूट कर ले गए, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस सावरेन उर्फ छोटे अंसारी पिता जाकिर हुसैन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी सीतापुर थाना लौर को हिरासत में लिया और निशानदेही पर बोलेरो कार जप्त कर लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *